राज्‍यसभा में धनकुबेरों का बोलबाला! 12 साल पहले थे 4 अरबपति सांसद, अब संख्या हुई 31, कौन है सबसे अमीर?

Rajya Sabha MP ADR Report: राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति की बात करें, तो करीब 115.25 करोड़ रुपए हो गई है. जो 2018 में करीब 55.62 करोड़ रुपए थी. यानी 8 सालों में दोगुने से भी ज्यादा हो गई है.
Rajya sabha

14 साल पहले थे 4 अरबपति सांसद अब संख्या हुई 31

ADR Report: राज्यसभा सांसदों को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने रिपोर्ट जारी की है. जिसके अनुसार, 12 सालों में अरबपतियों की संख्या करीब 8 गुना बढ़ गई है. यानी अब राज्यसभा में अमीर सांसदों की संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है. 2014 में अरबपति सांसदों की संख्या सिर्फ 4 थी, जो अब बढ़कर 31 हो गई है.

ADR की रिपोर्ट में राज्यसभा के 233 सांसदों में से 226 सांसदों का एनालिसिस किया गया. जिसमें पाया गया कि 14 प्रतिशत यानी की 31 सांसद अरबपति हैं. जिनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है. वहीं 4 सीटें खाली रहीं और 3 सांसदों के एफिडेविट नहीं मिले. जिसकी वजह से 7 सांसदों की संपत्ति की जानकारी नहीं मिल पाई.

किस प्रदेश में कितने अरबपति राज्यसभा सांसद?

  • आंध्र प्रदेश- 5
  • उत्तर प्रदेश- 4
  • तेलंगाना- 4
  • महाराष्टर- 3
  • ओडिशा- 3
  • गुजरात- 2
  • पंजाब- 2
  • तमिलनाडु- 2
  • हरियाणा- 1
  • कर्नाटक- 1
  • केरल- 1
  • मध्य प्रदेश- 1
  • राजस्थान- 1
  • झारखंड- 1

कौन है सबसे अमीर राज्यसभा सांसद?

ADR के मुताबिक, तेलंगाना से BRS के सांसद डॉ. बंदी पार्थ सारथी रेड्डी सबसे अमीर राज्यसभा सांसद हैं, जिनकी कुल संपत्ति 5,300 करोड़ है. वहीं दूसरे नंबर पंजाब से BJP के राजिंदर गुप्ता हैं, जिनकी संपत्ति 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की है. वहीं, तीसरे नंबर तेलंगाना से कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी हैं, जिनकी संपत्ति करीब ₹2,558 करोड़ है.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, मैंने दरवाजा खोलने के लिए खुद को पुश किया…’, PM Modi से बोले कैप्टन स्मित

8 सालों में बढ़ी दोगुने से भी ज्यादा औसत संपत्ति

राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति की बात करें, तो करीब 115.25 करोड़ रुपए हो गई है. जो 2018 में करीब 55.62 करोड़ रुपए थी. यानी 8 सालों में दोगुने से भी ज्यादा हो गई है. इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि राज्यसभा में पैसे वालों का ही बोलवाला रहता है.

ज़रूर पढ़ें