समर वेकेशन हो सकता है महंगा! फ्यूल की कीमतों में उछाल से बढ़ती हैं फ्लाइट की कीमतें

Summer Vacation Flight Fare Hike: फ्यूल की कीमतों में उछाल और वैश्विक तनाव के कारण एयरलाइंस कंपनियों ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही आने वाले दिनों में फ्लाइट के टिकट महंगे हो सकते हैं. इस वजह से समर वेकेशन का बजट बिगड़ सकता है.
flights

सांकेतिक तस्वीर

Summer Vacation Flight Fare Hike: गर्मियों की छुट्टियों में लोग अपने परिवार, दोस्तों या सोलो ट्रैवल पर निकल जाते है. फ्लाइट से यात्रा करने वालों पर इसका असर पड़ने वाला है. फ्यूल की कीमतों में उछाल और वैश्विक तनाव के कारण एयरलाइंस कंपनियों ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही आने वाले दिनों में फ्लाइट के टिकट महंगे हो सकते हैं. इस वजह से समर वेकेशन का बजट बिगड़ सकता है.

1 अप्रैल से बढ़ सकते हैं ईंधन के दाम

  • एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि 1 अप्रैल से फ्यूल के दाम बढ़ सकते हैं.
  • ईंधन की कीमतों में उछाल से एयरलाइंस का खर्च बढ़ेगा.
  • इन खर्चों की वजह से टिकट के दाम भी बढ़ सकते हैं.
  • किराए में बढ़ोतरी को लेकर एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने चेतावनी दी है.
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है.
  • यहीं वजह है कि बढ़ती कीमतों का असर केवल एयरलाइंस कंपनियों पर नहीं पड़ा है बल्कि पूरी ट्रेवल एजेंसियों पर पड़ा है.

कितना किराया बढ़ सकता है?

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट के किराए में 5 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है.
  • घरेलू उड़ानों के किराए में 5 से 10 फीसदी और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.
  • यही कारण है कि टूर पैकेजों की कीमत में 30 प्रतिशत का उछाल देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, उनके बाद…’ अगले CM पर BJP नेता का बड़ा बयान

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

  • यात्रियों को पहले टिकट बुक कर लेना चाहिए.
  • बजट के अनुसार यात्रा का प्लान बनाना चाहिए.
  • बजट फ्रेंडली प्लान ना होने से खर्च बढ़ जाएगा.
  • यात्रियों को अपडेट रहना चाहिए ताकि कोई भी इंफोर्मेशन मिस ना हो.

ज़रूर पढ़ें