महंगे दामों पर बकरा बेचने राजस्थान से पहुंचा था गुजरात, 50 हजार के नकली नोट के बदले दे दिए कुर्बानी के बकरे, ऐसे हुआ खुलासा

Surat Fake Currency Case: गुजरात के सूरत में राजस्थान के बकरा व्यापारी के साथ ठगी हो गई. 4 आरोपियों ने महंगे दामों पर बकरा खरीदा, लेकिन नोट नकली दे गए.
Surat fake currency case Bakra Mandi

सूरत में नकली नोटों से खरीदा बकरा, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime News: राजस्थान के एक व्यापारी को गुजरात के सूरत शहर में नकली नोट थमाकर चूना लगा दिया. व्यापारी राजस्थान से बकरी बेचने गया था. बकरीद आने वाली है, ऐसे में व्यापारी ने सोचा कि अच्छे दाम मिल जाएंगे, तो वह गुजरात बकरी बेचने चला गया, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि धोखाधड़ी का शिकार बना दिया जाएगा. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, राजस्थान का एक व्यापारी महंगे दामों में बकरा बेचने के लालच में गुजरात गया. बकरीद भी आने वाली है. ऐसे में व्यापारी को लगा कि महंगे दामों में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा लेगें, लेकिन उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि खुद नुकसान करा लेंगे. मंडी में बकरा खरीदने के लिए 4 युवक आए और उन्होंने 25-25 हजार रुपए के दो बकरे खरीदने की बात कही और सौदा भी तय हो गया. इसके बाद पैसा दिया और बकरे लेकर चले गए, लेकिन अगले दिन व्यापारी को जब सच्चाई पता चली तो वह हैरान रह गया, क्योंकि सभी नोट नकली थे.

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजस्थान से गए व्यापारी का जब महंगे दामों पर बकरा बिक गया, तो वह काफी खुश हो गया, लेकिन अगले ही दिन उसकी खुशी गायब हो गई. जब उसे पता चला कि बकरे बेचने पर मिले 50,000 रुपए नकली हैं. उसने तुरंत इसकी सूचना सूरत के थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कुछ ही घंटों के अंदर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में DU की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ट्रेन से उतारा और 3 दिनों तक बनाए रखा बंधक, UPSC की तैयारी करती थी युवती

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद उल्फत शेख, नाजिर अंसारी, मोहम्मद जमाल अब्दुल और रईस सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपियों ने 50,000 रुपए में सिर्फ 3 नोट ही असली रखे थे. बांकी के सभी नोट नकली थे. फिलहाल, पुलिस अब आरोपियों के पूछताछ कर ही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें