‘मैं जलने वालों में नहीं…’, विजय की जीत को लेकर पहली बार सुपरस्‍टार रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी

Rajinikanth Statement: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने विजय के मुख्यमंत्री बनने पर जलन की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि स्टालिन से उनकी मुलाकात सिर्फ दोस्ती की वजह से थी, राजनीति से उसका कोई संबंध नहीं.
सुपरस्‍टार रजनीकांत और सीएम व‍िजय

सुपरस्‍टार रजनीकांत और सीएम व‍िजय

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद रजनीकांत की चुप्पी को हर किसी ने परेशान किया. यही वजह है कि रजनीकांत की चुप्पी को लेकर तरह-तरह की बातें चल रहीं थी. राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं को लेकर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पहली मीड‍िया के सामने आए. इसके में उन्‍होंने राज्‍य की नई और अटकलों पर खुलकर बात की है.

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद रजनीकांत असहज हैं. इसी वजह से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एम के से मुलाकात की थी. अब रजनीकांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया.

चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित घर पर मीडिया से बातचीत में रजनीकांत ने साफ कहा कि वह विजय की सफलता से बिल्कुल भी जलन महसूस नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं इतना छोटा या घटिया सोच वाला इंसान नहीं हूं कि किसी की सफलता से जलूं. रजनीकांत ने बताया कि विजय को वह बचपन से जानते हैं. दोनों के बीच लगभग 25 साल की पीढ़ी का फर्क है, इसलिए उनकी तुलना करना ही गलत है.

कैसे विवाद हुआ शुरू?    

दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद रजनीकांत ने स्टालिन से मुलाकात की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं. कुछ लोगों ने दावा किया कि विजय के सत्ता में आने से रजनीकांत खुश नहीं हैं. वह विपक्षी नेताओं के संपर्क में हैं. इसी पर सफाई देते हुए अभिनेता ने कहा कि स्टालिन उनके 38-40 साल पुराने दोस्त हैं. यह मुलाकात पूरी तरह निजी थी, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था.  

रजनीकांत ने यह भी कहा कि अगर वह इन बातों पर जवाब नहीं देते तो झूठ को ही सच मान लिया जाता है. उन्होंने मीडिया से कहा कि वह अब सक्रिय राजनीति में नहीं हैं. राजनीति छोड़ चुके हैं, इसलिए किसी से प्रतिस्पर्धा या ईर्ष्या का सवाल ही नहीं उठता है.

व‍िजय की जीत पर क्‍या बोले रजनीकांत  

विजय की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने माना कि तमिलनाडु की राजनीति में जो हुआ, उसने उन्हें हैरान जरूर किया, लेकिन वह विजय की उपलब्धि से खुश हैं. उन्होंने कहा कि बहुत कम उम्र में विजय ने बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की है.  जनता को उनसे काफी उम्मीदें रखती है. रजनीकांत ने यह भी कहा कि लोग विजय को थोड़ा समय दें ताकि वह खुद को साबित कर सकें.

ये भी पढ़ें: केरल में 10 साल बाद सत्ता में लौटी UDF, कल होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह, ये द‍िग्‍गज हो रहे शामिल

ज़रूर पढ़ें