क्रिकेटर यूसुफ पठान के साले और ससुर समेत 3 रिश्तेदार गिरफ्तार, मुंबई में एक परिवार पर हमला करने का आरोप

यूसुफ पठाने के साले और ससुर समेत 4 लोगों पर आरोप है कि उन्होंने एक परिवार के तीन लोगों की पिटाई की थी.
Yusuf Pathan (File Photo)

यूसुफ पठान(File Photo)

Yusuf Pathan Father-in-law arrested: पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी के सांसद यूसुफ पठान के साले और ससुर समेत 3 रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारी मुंबई पुलिस ने की है. मुंबई पुलिस ने खुद इसकी जानकारी दी है. यूसुफ पठाने के साले और ससुर समेत 4 लोगों पर आरोप है कि उन्होंने एक परिवार के तीन लोगों की पिटाई की थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है.

‘माफी मांगने के बाद भी कार का शीशा तोड़ा, सभी ने मिलकर पीटा’

यूसुफ खान नाम के एक शख्स ने बायकुला पुलिस से शिकायत की थी. यूसुफ ने बताया कि शनिवार रात को अपनी कार से जा रहे थे. तभी कार ऐसी जगह से गुजरी जहां, सड़क पर पानी भरा था, इस दौरान गाड़ी से पानी उछलकर यूसुफ पठान के एक रिश्तेदार शोएब पर गिर गया. इसके बाद शोएब ने गाली गलौज शुरू कर दिया. यूसुफ खान का कहना है कि उसने माफी मांगी लेकिन शोएब ने एक नहीं सुनी और कार का शीशा तोड़ दिया.

यूसुफ खान ने बताया कि घटना के बाद वह वापस लौट आए थे और परिवार वालों के साथ थाने पर शिकायत करने जा रहे थे. लेकिन इसी दौरान शोएब के रिश्तेदारों ने रास्त में रोक लिया. इनमें यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान और उनके बेटे उमरशाद समेत चार लोग शामिल हैं. आरोप है कि सभी ने मिलकर यूसुफ खान के रिश्तेदारों पर बैट और बेसबॉल से हमला कर दिया. इसमें पीड़ित के एक रिश्तेदार को फ्रैक्चर भी हो गया.

आरोपियों को 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

वहीं पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों को 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि चौथा आरोपी अभी भी फरार है. वहीं बचाव पक्ष का कहना है कि जमानत याचिका दे दी गई है. मामले में कोर्ट कल फैसला सुनाएगी. हालांकिदूसरे पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है. दूसरे पक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की गई थी. लेकिन पुलिस ने सिर्फ एकपक्षीय कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें: Kharge On PM Modi: खड़गे ने पीएम मोदी को बताया ‘आतंकी’, फिर देने लगे सफाई, Video

ज़रूर पढ़ें