टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में कोटा से तीन शूटर गिरफ्तार, एक महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से दबोचा गया
Tiger Shroff Firing Suspect: मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन में ट्रेन के अंदर से गिरफ्तारी होने की जानकारी सामने आ रही है. कोटा में पकड़े गए तीनों संदिग्ध मुंबई से नेपाल भागने की फिराक में थे. लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबे को सफल नहीं होने दिया. इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक संदिग्ध महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से दबोचा गया है.
जानकारी के अनुसार, आरोपियों में 2 हरियाणा, 1 बिहार और 1 महाराष्ट्र का रहने वाला है. पहला संदिग्ध आरोपी फूल सिंह पिता नरेश हरियाणा का रहने वाला है. दूसरा संदिग्ध रितिक कुमार पिता रामू महतो बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. तीसरा संदिग्ध रेहान पिता रिशुद्दीन अनसारी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. वहीं, चौथे संदिग्ध की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
घटना में शामिल बाइक भी जब्त
बता दें, पुलिस ने इस मामले में अब तक आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के साथ ही घटना में शामिल पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है. दो हमलावरों की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से की थी. लगातार दबिश देने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची है.
आरोपियों से पूछताछ जारी
जानकारी के अनुसार, आरोपी पुणे से जयपुर आने वाली ट्रेन पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से जा रहे थे. उनकी ट्रेन में सवार होने की सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और जैसे ही ट्रेन 10 बजकर 15 मिनट पर कोटा जंक्शन पर पहुंची. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों से कोटा शहर पुलिस कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही हमले की सही वजह सामने आने की संभावना है.
ये भी पढ़ेंः कौन है बिश्नोई गैंग का गुर्गा अनिल पंडित? जिसने जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी
घर लौटते समय हुई थी फायरिंग
यह घटना रविवार की शाम की है. जब टाइगर श्रॉफ फुटबाल खेलकर अपने घर के लिए लौट रहे थे. इसी दौरान उन पर हमला हो गया. हमलावरों ने उन पर करीब 7 राउंड फायरिंग की थी. गनीमत रही कि टाइगर बाल-बाल बच गए. इस घटना के बाद मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे.