‘मुझे तेज धूप लग रही, जल्दी करो…’, थानाध्यक्ष के बोलते ही भड़के परिजन, 4 दिनों बाद मिली थी महिला की अधजली डेडबॉडी

Vaishali Woman Half Burnt Body Found: आरोप है कि मौके पर पहुंची जंहादा थाना अध्यक्ष चांदनी सवारियां ने मृतका के मायके वालों से कहा कि तेज धूप हो रही है, जल्दी करो. यह सुनते ही मायके वाले भड़क गए और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे.
Vaishali Woman Half Burnt Body Found

वैशाली जिले में महिला की मिली अधजली लाश

Family Furious Over SHO Statement: बिहार के वैशाली जिले में एक महिला का अधजला शव मिला. जिसे मायके वाले हत्या बता रहे हैं. इस घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी वजह से ग्रामीण बिगड़ गए और थानाध्यक्ष का विरोध शुरू कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला.

जानकारी के मुताबिक, रीता देवी नाम की एक महिला 5 जून की रात से लापता था. जिसकी शिकायत पुलिस के की गई और परिजन खुद उसकी तलाश करने में जुटे रहे. इसी बीच गांव के पास में ही रीता देवी का अधजला शव मिलने की सूचना मिली. रीता देवी करीब 4 दिनों से लापता रहीं और अंत में उनका अधजला शव मिला, तो भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए.

तेज धूप हो रही जल्दी करो, सुनते ही भड़के परिजन

डेडबॉडी मिलने के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई. आरोप है कि मौके पर पहुंची जंहादा थाना अध्यक्ष चांदनी सवारियां ने मृतका के मायके वालों से कहा कि तेज धूप हो रही है, जल्दी करो. यह सुनते ही मायके वाले भड़क गए और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान भारी संख्या में लोग शामिल होकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करने लगे. फिलहाल, अभी इस घटना को मायके पक्ष के लोग हत्या करार दे रहे हैं, जबकि ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः बिहार में JDU सांसद के कार्यालय पर चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल समेत कई सामान किए पार

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मायके वालों ने बताया कि मृतका रीता देवी की शादी साल 2007 में हुई थी, लेकिन बाद में पति ने दूसरी शादी कर ली. इसलिए वह रीता को साथ नहीं रखना चाहता था. जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद होते रहते थे. आरोप है कि इसी विवाद की वजह से रीता की हत्या कर दी गई. मायके वालों का यह भी कहना है कि हत्या के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं. फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें