TMCP रैली पर विवाद! हाई कोर्ट की शर्तें तोड़ने के आरोप में ममता बनर्जी पर केस दर्ज

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी पर पश्‍च‍िम बंगाल में मामला दर्ज किया गया है. यह मामला कथ‍ित तौर पर हाई कोर्ट की शर्तों के उल्‍लंघन के मामले में किया गया है.
Mamata Banerjee (File Photo)

ममता बनर्जी(File Photo)

Mamata Banerjee: पश्‍च‍िम बंगाल में ममता बनर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहा है. चुनाव के बाद शुरू हुआ ये सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. कोलकाता में TMC छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन किया गया है. इस तरह का आरोप ममता पर लगा है. यही वजह है कि कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर ल‍िया गया है. 

मामला बनर्जी पर जिस मामले में एफआईआर दर्ज की गई वह 28 अगस्‍त का है. उस द‍िन लकाता के कैथेड्रल रोड पर आयोजित TMC छात्र परिषद के कार्यक्रम हुआ था.

आरोप है कि हाई कोर्ट ने आयोजन के लिए सड़क का एक हिस्सा खुला रखने और कार्यक्रम को निर्धारित शर्तों के अनुसार संचालित करने की अनुमति दी थी. हालांकि, शिकायत के अनुसार कार्यक्रम के दौरान भीड़ ने सड़क के दूसरे हिस्से पर भी कब्जा कर लिया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

पूरे मामले में पर पुल‍िस ने क्‍या कहा?

पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान बैरिकेड हटाने और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की भी शिकायत सामने आई है. आरोप यह भी है कि आयोजन तय समय-सीमा के बाद तक चलता रहा. घटना के बाद हेस्टिंग्स थाने में स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया.

FIR में किन‍का-किनका नाम?

FIR में ममता बनर्जी के साथ TMC छात्र परिषद के कार्यक्रम से जुड़े आयोजकों को भी नामजद किया गया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हाई कोर्ट की ओर से तय की गई शर्तों का पालन नहीं किया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के दौरान सभी संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी.इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: MCA के फूड लाइसेंस सस्पेंड करने पर बॉम्बे हाईकोर्ट नाराज, FDA से पूछा- कानून पढ़ते भी हैं?

ज़रूर पढ़ें