पश्चिम बंगाल के बार काउंसिल चुनाव में TMC का दबदबा, BJP को मिली महज 3 सीटें

west Bengal: पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव में TMC समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं BJP को सिर्फ 3 सीटें मिलीं हैं.
Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

west Bengal: पश्‍च‍िम बंगाल व‍िधानसभा सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि टीएमसी के द‍िन अब पूरे हो चुके हैं. लेक‍िन, अभी ऐसा नहीं हुआ है. काउंसिल चुनाव के नतीजों ने टीएमसी को राहत दी है. बार काउंस‍िल की 23 सीटों पर हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने 15 सीटों पर जीत हास‍िल की है.

भारतीय जनता पार्टी के लिए यह परिणाम निराशाजनक रहा है. विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने वाली भाजपा बार काउंसिल चुनाव में केवल तीन सीटें जीत सकी. खास बात यह है कि पिछली बार भी भाजपा के खाते में तीन ही सीटें आई थीं.

नहीं सुधर सका बीजेपी का प्रदर्शन

यानी इस चुनाव में पार्टी अपने पुराने प्रदर्शन को आगे नहीं बढ़ा सकी है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल कर अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखा है. वाम मोर्चे की सीटें चार से घटकर तीन रह गईं हैं.

इस चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण का भी खास प्रावधान रखा गया था. कुल 23 सीटों में पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं. इनमें से चार सीटें TMC समर्थित उम्मीदवारों ने जीतीं हैं. जबकि एक सीट कांग्रेस के हिस्से में गई.

किस-किस उम्‍मीदवार ने दर्ज की जीत

नतीजे सामने आने के बाद TMC समर्थित वकीलों के बीच उत्साह देखने को मिला. पार्टी के लीगल सेल से जुड़े कई प्रमुख उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की हैं. इनमें शुभाशीष चक्रवर्ती, वैश्वानर चटर्जी, अंसार मंडल, अशोक देब, इंद्रनील बसु और सिद्धार्थ मुखर्जी जैसे नाम शामिल हैं. शुभाशीष चक्रवर्ती सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार रहे हैं.

अब कहां है टीएमसी की नजर

अब TMC समर्थित खेमे की नजर बार काउंसिल में नए बोर्ड के गठन पर है. विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद यह परिणाम पार्टी के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक रूप से मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:तो इस वजह से शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी? खुद बताया अब आगे क्‍या करेंगे

ज़रूर पढ़ें