कौन हैं गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन? PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की तारीफ
कौन हैं पंथौन थीरखानोन?
Who is Panthoun Thirakhanon: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात‘ कार्यक्रम के दौरान विदेशी गणेश भक्त की तारीफ की. गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन थाइलैंड के रहने वाले हैं. जिनकी भक्ति की वजह से भगवान गणेश थाइलैंड के श्रद्धालुओं के बीच भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं. पढ़ें पीएम मोदी ने मन की बात के दौरान ‘गणेश भक्त’ पंथौन थीरखानोन को लेकर क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्री गणेश के प्रति आस्था भारत से भी आगे तक फैली हुई है. थाईलैंड के गणेश हिमाल म्यूजियम में गणेश जी की 10,000 से ज्यादा मूर्तियां हैं, जो दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती हैं. मेरी कामना है कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे.
भगवान श्री गणेश के प्रति आस्था भारत से भी आगे तक फैली हुई है… थाईलैंड के गणेश हिमाल म्यूज़ियम में गणेश जी की 10,000 से ज़्यादा मूर्तियां हैं, जो दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती हैं।
— BJP (@BJP4India) September 27, 2026
मेरी कामना है कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे।
– पीएम… pic.twitter.com/XjxVdr6jWe
थाईलैंड में भी गणेश जी के भक्त
पीएम मोदी ने बताया कि ऐसे श्रद्धालु जो किसी कारणवश भारत नहीं सकते हैं. उनके लिए म्यूजियम में अष्टविनायक की प्रतिमाएं मौजूद हैं. जहां प्रत्येक रविवार को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है. यहां समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान भी होते रहते हैं. दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक परंपराएं काफी लोकप्रिय हो रही हैं.
19 साल की उम्र में पिता ने दी थी गणेश जी की फोटो
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान गणेश की श्रद्धा सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है. थाइलैंड में भी भगवान श्री गणेश की पूजा ‘फ्रा फिकानेत’ के रूप में की जाती है. पंथौन थीरखानोन जब 19 साल के थे, तब उनके पिता ने उन्हें भगवान श्री गणेश की एक फोटो भेंट की थी. यहीं से अद्भुत भक्ति जागृत हुई, जो अभी भी जारी है. पंथौन थीरखानोन करीब 4 दशकों से भगवान गणेश से जुड़ी परंपराओं का अध्ययन कर रहे हैं. उनका महाराष्ट्र से काफी लगाव रहा है.
ये भी पढ़ेंः कौन हैं YouTuber मधुमिता? रील में दिखाया था करोड़ों का सोना, चोरों ने कर दिया पार
पंथौन थीरखानोन ने साल 2002 में उत्तरी ‘थाइलैंड के चियांग माई में गणेश हिमाल म्यूजियम की स्थापना की थी, जिसमें आज 10 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाएं विराजमान हैं.