कौन हैं IAS शिखर अग्रवाल? उदयपुर-अलवर में मिले 40 विला-कॉटेज, सरकार ने लिया एक्शन

IAS Shikhar Agrawal Villas: IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर दोनों ने मिलकर करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खरीद ली, जो उनकी कमाई से कई गुना ज्यादा है.
IAS Shikhar Agrawal

IAS शिखर अग्रवाल (File Photo)

Rajasthan IAS Officer Removed: राजस्थान कैडर के एक IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल अपनी प्रॉपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं. जांच के दौरान पाया गया कि उनके पास उदयपुर और अलवर में कई करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी है. IAS उदयपुर और अलवर के अनंत रिसॉर्ट में 20-20 विला और कॉटेज खरीदे हैं. हैरानी की बात तो यह है कि जिस कंपनी से IAS ने विला और कॉटेज खरीदे उसी कंपनी को 1 करोड़ 80 लाख रुपए सालाना के किराए में दे दिया. अब यह मामला खूब सुर्खियों में है. जिसके बाद सरकार ने उन्हें APO कर दिया है.

दरअसल, IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर दोनों ने मिलकर करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खरीद ली, जो उनकी कमाई से कई गुना ज्यादा है. आमतौर पर हर साल आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को हर साल अचल संपत्ति (IPR) की जानकारी दी जाती है. जनवरी 2026 में IAS शिखर अग्रवाल ने 14 संपत्तियों का जिक्र किया था. वहीं उनकी पत्नी ने अपनी प्रॉपर्टी शून्य बताई थी, लेकिन इसी बीच एक साथ 40 विला-कॉटेज की खरीदी के मामले के बाद कई सवाल उठने लगे.

3 सालों में खरीदे 40 विला-कॉटेज

जानकारी के अनुसार, खरीदी गई सभी संपत्तियां IAS शिखर अग्रवाल और पत्नी IPS प्रशाखा समेत परिवार के कई सदस्यों के नाम कराई गई. दोनों बेटों के नाम पर भी रजिस्ट्री कराई गई. परिवार ने सितंबर 2023 में उदयपुर के बुझड़ा स्थित अनंता रिसॉर्ट में 20 कॉटेज खरीदे थे. इसके बाद अब मार्च 2026 में अलवर जिले से अजबगढ़ स्थित अनंता रिसॉर्ट में ही 20 विला खरीद लिए. जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया.

ये भी पढ़ेंः MLC चुनाव की 28 सीटों पर कौन-कहां से जीता? नागपुर में कांग्रेस की जीत, पढ़ें पूरी लिस्ट

जिस कंपनी से खरीदा उसी दो लीज पर दिया

हैरानी की बात है कि जिस कंपनी से प्रॉपर्टी खरीदी गई. उसी कंपनी को लीज पर दे दी गई. उदयपुर के 20 कॉटेज को 80 लाख रुपए सालाना और अलवर के विला को 1 करोड़ रुपए सालाना के किराए पर दिया गया है. इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें