Indian Navy: समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय नौसेना का ऑपरेशन, पाकिस्तानी मछुआरों को छुड़ाया, लगाने लगे ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे

Indian Navy: पाकिस्तानी मछुआरों के जहाज का समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था, जिसे भारतीय नौसेना ने छुड़ा लिया. इसके बाद सभी मछुआरों ने इंडिया जिंदाबाद और इंडियन नेवी जिंदाबाद के नारे लगाए.
Indian Navy

भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी मछुआरों की बचाई जान

Indian Navy: अरब सागर से लेकर लाल सागर तक भारतीय नौसेना का एक्शन जारी है. समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय नौसेना अपना अभियान लगातार जारी रख रही है. ऐसे में भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक बार फिर से कई पाकिस्तानी मछुआरों की जान बचाई है. एक दिन पहले पाकिस्तानी मछुआरों के जहाज का समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था, जिसे भारतीय नौसेना ने छुड़ा लिया. इसके बाद सभी मछुआरों ने इंडिया जिंदाबाद और इंडियन नेवी जिंदाबाद के नारे भी लगाए.

समुद्री लुटेरों ने जहाज का किया अपहरण

दरअसल, अरब सागर में अल-कंबर नामक ईरानी जहाज का सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था. इसके बाद भारतीय नौसेना बंधक बनाए गए ईरानी पोत और चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचा लिया. समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के भारतीय नौसेना ने उन्हें बचा लिया. समुद्री लुटेरों के खिलाफ इस अभियान में भारतीय नौसेना के आईएनएस सुमेधा और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल युद्धपोत शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: कतर से वापस लौटे पूर्व नौसैनिक, रिहाई के बाद बोले- अगर पीएम मोदी दखल नहीं देते, भारत नहीं पहुंच पाते

पाकिस्तानी मछुआरों का वीडियो वायरल

भारतीय नौसेना की ओर से जान बचाए जाने पर सभी पाकिस्तानी मछुआरे खुश हो गए. इसके साथ ही सभी इंडिया जिंदाबाद और इंडियन नेवी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पाकिस्तानी मछुआरों के बीच बैठा एक शख्स को जानकारी देते हुए बताता है, ‘ मैं अमीर खान हूं. मैं मास्टर हूं इस लॉन्च का अल इस्लाम बोट है. मैं ईरान से निकलकर आ रहा था समंदर. मुझे सुबह सोमालियों ने हाइजैक किया. कल दोपहर तीन बजे से इंडियन नेवी मेरे पीछे लगी हुई है और पूरी रात उन्होंने काम किया. इंडियन नेवी ने मुझे आजाद कर दिया है, सोमालियों को निकाल दिया है. अभी मैं आजाद हूं। इंडियन नेवी का शुक्रिया.’ इसके बाद वह शख्स इंडिया जिंदाबाद के नारे लगाता है. इस पर उसके बाकी साथी भी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आते हैं.

ज़रूर पढ़ें