Dhanteras 2026: धनतेरस पर घर में बनाएं ये 5 खास पकवान, मिठाई से लेकर नमकीन तक हर डिश जीत लेगी दिल

Dhanteras Special Food Recipes: धनतेरस पर लोग घर की साफ-सफाई और खरीदारी में व्यस्त रहते हैं. लेकिन त्योहार का मजा स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा है. अगर आप भी इस बार परिवार के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो हम आपको 5 ऐसे व्यंजनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.
Dhanteras 2026

धनतेरस के दिन बनाएं ये खास डिश

5 Festive Dishes At Home: धनतेरस हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है. इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार दिवाली से ठीक पहले मनाया जाता है. धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है. इसमें ‘धन’ का अर्थ संपत्ति और ‘तेरस’ का मतलब तेरहवां दिन होता है. इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं. धनतेरस पर लोग घर की साफ-सफाई और खरीदारी में व्यस्त रहते हैं. लेकिन त्योहार का मजा स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा है. अगर आप भी इस बार परिवार के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो हम आपको 5 ऐसे व्यंजनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.

चावल की खीर

त्योहार पर मीठा खाने का अपना अलग ही मजा होता है. ऐसे में चावल की खीर एक अच्छा ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए चावल, दूध, किशमिश, इलयची और बादाम की जरूरत होता है.

सभी चीजों को मिलाकर स्वादिष्ट खीर तैयार की जा सकती है. आप इसे गर्म या ठंडा दोनों तरह से परोस सकते हैं.

बूंदी के लड्डू

दिवाली और धनतेरस पर बूंदी के लड्डू खस मिठाई माने जाते हैं. इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

लड्डुओं का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इनमें थोड़ा सा केसर भी मिला सकते हैं.

दाल भरी पूरी

धनतेरस पर कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो दाल भरी पूरी ट्राई करें. इसमें मूंग दाल का मसालेदार मिश्रण भरकर पूरियां बनाई जाती हैं.

स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हरी मिर्च और अपनी पसंद के मसाले डाल सकते हैं.

जैतूनी सब्जी बिरयानी

अगर आप त्योहार पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो जैतूनी सब्जी बिरयानी बेस्ट ऑप्शन है.

यह ताजी सब्जियों और कई तरह के मसालों से तैयार होती है. इसका स्वाद खाने की थाली को खास बना सकता है.

ये भी पढ़ें-Diwali 2026: इस दिवाली घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, स्वाद है लाजवाब

अजवाइन और कलौंजी की निमकी

चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन हो, तो अजवाइन और कलौंजी की निमकी बनाएं.

इसका चटपटा स्वाद सभी को पसंद आएगा. इसे घर आए मेहमानों को भी परोसा जा सकता है.

ज़रूर पढ़ें