Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कन्याओं को खिलाएं ये 5 खास थाली, जानें क्या-क्या बनाएं
कन्याओं को क्या भोजन खिलाएं
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. इस दिन छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है. आमतौर पर कन्या भोज में हलवा, पूड़ी और काले चने का प्रसाद बनाया जाता है. हालांकि, आप चाहें तो पारंपरिक प्रसाद के साथ कुछ दूसरी स्वादिष्ट चीजें भी शामिल कर सकती हैं. इससे कन्या भोज की थाली और खास बन जाएगी. आइए जानते हैं कन्याओं के लिए 5 तरह की खास भोग थाली तैयार करने के तरीके.
पारंपरिक कन्या भोज की थाली
अगर आप पारंपरिक तरीके से कन्या पूजन करना चाहती हैं, तो थाली में सूजी का हलवा, गरमा-गरम पूड़ी और काले चने जरूर रखें. यह कन्या भोज की सबसे लोकप्रिय प्रसाद है. इसके साथ केला, नारियल और बताशे भी रख सकती हैं.
आलू की सब्जी वाली स्पेशल थाली
कन्याओं के लिए स्वादिष्ट थाली तैयार करने के लिए पूड़ी के साथ आलू की सूखी सब्जी परोस सकती हैं. इसके साथ काले चने और दनेदार सूजी का हलवा रखें. बच्चों को पसंद आने वाली कोई मिठाई भी थाली में शामिल करें.
रॉयल कन्या भोग थाली
अगर आप कन्या भोज को थोड़ा खास बनाना चाहती हैं, तो पूड़ी के साथ छोले या पनीर की सब्जी बना सकती हैं. साथ में काले चने और केसरिया सूजी का हलवा परोसें. मिठाई में रसगुल्ला या बर्फी रखें.
भंडारे वाली स्पेशल थाली
भंडारे जैसा स्वाद पसंद है, तो पूड़ी के साथ आलू-टमाटर की रसदार सब्जी बनाएं. इसके अलावा खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी भी रख सकत हैं. मीठे में हलवा या खीर परोसें. साथ में केला और नारियल का प्रसाद रखने से थाली पूरी हो जाएगी.
बच्चों की पसंद वाली थाली
कन्या भोज में पारंपरिक प्रसाद के साथ बच्चों की पसंद की चीजें भी शामिल कर सकती हैं. हलवा, पूड़ी और काले चने के अलावा छोटे रसगुल्ले, गुलाब जामुन या बेसन की लड्डू रखें. साथ में सेब, केला और संतरा जैसे फल दें.