Prateek Yadav Net Worth: उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह बीजेपी की नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे. प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से हमेशा दूर रहते थे और खुद का जिम व रियल एस्टेट का बिजनेस संभालते थे. उनकी अचानक हुई मृत्यु से पूरे परिवार के साथ-साथ उनके चाहने वालों में भी शोक की लहर दौड़ गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रतीक यादव क्या काम करते थे और उनकी कमाई का जरिया क्या था.
कौन थे प्रतीक यादव?
- जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
- प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे.
- राजनीति में रुचि न होने के कारण वह अपनी फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के लिए हमेशा चर्चा का केंद्र बने रहते थे.
प्रतीक यादव क्या बिजनेस करते थे?
- प्रतीक यादव अपने बड़े भाई अखिलेश यादव की तरह राजनीति में हिस्सा नहीं लेते थे और खुद को पूरी तरह इससे अलग रखा.
- वे एक सर्टिफाइड जिम ट्रेनर थे और लखनऊ में खुद का एक हाई-एंड जिम चलाते थे, जिसकी देखरेख वे खुद करते थे.
- इसके अलावा वे बड़े लेवल पर प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट का बिजनेस भी देखते थे.
- वे अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट के वीडियो शेयर कर लोगों को सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित करते थे.
प्रतीक यादव कहां से कमाई करते थे?
- प्रतीक यादव ने साल 2015 में लखनऊ से ‘आयरन कोर फिट’ जिम की शुरुआत की थी.
- आज इस जिम की कई अलग-अलग ब्रांच खुल चुकी हैं. इस जिम की खासियत यह है कि यहां इस्तेमाल होने वाली सभी मशीनें और उपकरण इटली और अमेरिका से मंगाए गए हैं.
- यहां वर्कआउट करने के लिए ग्राहकों से सालाना लगभग 35 हजार रुपये फीस ली जाती है.
- जिम चलाने के साथ-साथ प्रतीक यादव फिटनेस ट्रेनिंग देने, फेमस ब्रांड्स का प्रमोशन करने और रियल एस्टेट के बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं.
प्रतीक यादव की कुल नेटवर्थ कितनी है?
- साल 2024 की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक यादव की कुल नेट वर्थ 5.5 करोड़ से 7 करोड़ रुपये और सालाना आमदनी लगभग 1.5 करोड़ रुपये थी.
- वहीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव द्वारा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में दोनों की कुल चल-अचल संपत्ति करीब 23 करोड़ रुपये घोषित की गई थी.
- प्रतीक यादव की इस मोटी कमाई का जरिया सिर्फ उनका जिम नहीं, बल्कि रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार भी था, जिसके तहत वे जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री, निवेश और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते थे.
