रोजाना की दाल खाकर हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं राजस्थानी पंचमेल दाल

Rajasthani Panchmel Dal: यह राजस्थान की पारंपरिक डिश है, जिसे पांच अलग-अलग दालों को मिलाकर बनाया जाता है. इसमें देसी घी और मसालों का तड़का लगाया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है. इसे आप रोटी, चावल, बाटी या पराठे के साथ खा सकते हैं.
Rajasthani Panchmel Dal

राजस्थानी पंचमेल दाल

Rajasthani Panchmel Dal: दाल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. आमतौर पर हर घर में अरहर, मूंग, मसूर और चना दाल बनाई जाती है. लेकिन अगर आप रोजाना एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो राजस्थानी पंचमेल दाल एक अच्छा ऑप्शन है. यह राजस्थान की पारंपरिक डिश है, जिसे पांच अलग-अलग दालों को मिलाकर बनाया जाता है. इसमी देसी घी और मसालों का तड़का लगाया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देती है. इसे आप रोटी, चावल, बाटी या पराठे के साथ खा सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसकी आसान रेसिपी क्या है.

पंचमेल दाल बनाने के लिए सामग्री

2 बड़े चम्मच अरहर दाल.

2 बड़े चम्मच मूंग दाल.

2 बड़े चम्मच चना दाल.

2 बड़े चम्मच उड़द दाल.

2 बड़े चम्मच मसूर दाल.

1 बारीक कटा प्याज.

2 कटे हुए टमाटर.

2 हरी मिर्च.

1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट.

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर.

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.

1 छोटा चम्मच जीरा.

1 चुटकी हींग.

2 बड़े चम्मच देसी घी.

स्वादानुसार नमक और हरा धनिया.

ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर घर में बनाएं ये 5 खास पकवान, मिठाई से लेकर नमकीन तक हर डिश जीत लेगी दिल

कैसे बनाएं राजस्थानी पंचमेल दाल?

  • सबसे पहले पांचों दालों को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें करीब 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें. इससे दालें जल्दी पकेंगी.
  • इसके बाद कुकर में सभी दालें डालें. इसमें जरूरत के अनुसार पानी, हल्दी और नमक मिलाकर ढक्कन बंद कर दें.
  • धीमे आंच पर 3-4 सीटी आने तक पकाएं. प्रेशर निकलने के बाद दाल को हल्का मैश कर लें.
  • अब एक पैन में देसी घी गर्म करें. इसमें जीरा और हींग डालें. फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर पकाएं. अब कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह भून लें. जब टमाटर गल जाएं, तो लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
  • इसके बाद तैयार मसाले में उबली हुई दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट पकनी दें. अगर दाल गाढ़ी लगे, तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं. आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
  • इस तरह आपकी स्वादिष्ट राजस्थानी पंचमेल दाल तैयार हो जाएगी. इसे गर्मागर्म रोटी, चावल या बाटी के साथ परोसें.

ज़रूर पढ़ें