Rose Day 2026: क्या रोज डे पर एक्स को गुलाब देना सही? जानिए क्या कहते हैं रिलेशनशिप एक्सपर्ट
Rose Day 2026: एक्सपर्ट बताते हैं कि वैलेंटाइन डे पर एक्स को तोहफा देना हर बार गलत नहीं होता, लेकिन इसके लिए सही स्थिति और समझ का होना बहुत जरूरी है.
रोज डे पर एक्स को गुलाब देना चाहिए या नही
Rose Day 2026: हर साल फरवरी में वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) शुरू होते ही कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या रोज डे पर अपने एक्स को फूल भेजना सही रहेगा या नहीं. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादातर मामलों में ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता. ब्रेकअप के बाद फूल भेजने जैसा कदम सामने वाले को कन्फ्यूज कर सकता है और उसे यह लग सकता है कि आप दोबारा रिश्ता जोड़ना चाहते हैं. इससे पुरानी यादें और भावनाएं फिर से उभर सकती हैं, जो दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन एक्स को फूल देना सही रहेगा या नहीं.
क्या कहते हैं रिलेशनशिप एक्सपर्ट?
- एक्सपर्ट बताते हैं कि वैलेंटाइन डे पर एक्स को तोहफा देना हर बार गलत नहीं होता, लेकिन इसके लिए सही स्थिति और समझ का होना बहुत जरूरी है.
- अगर आप दोनों पहले से संपर्क में हैं और रिश्ते को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, तो एक छोटा सा सच्चा जेस्चर आपके प्रयासों को मजबूती दे सकता है.
- वहीं यदि ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है, तो लाल गुलाब के बजाय गैर-रोमांटिक फूल देकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया जा सकता है.
- अगर मकसद सिर्फ पुरानी बातों को खत्म करना है, तो वैलेंटाइन जैसे इमोशनल दिन के बजाय किसी दूसरे दिन साधारण मैसेज करना ज्यादा अच्छा होगा.
- अक्सर सोशल मीडिया पर कपल्स की तस्वीरें और गिफ्ट्स देखकर लोग इमोशनल होकर फैसला ले लेते हैं. ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय अपनी और सामने वाले की मानसिक शांति को प्राथमिकता दें.
ये भी पढ़ें-Hair Care: सफेद बालों को काला करने के आसान घरेलू उपाय
क्या गुलाब देना चाहिए या नहीं?
- यह पूरी तरह आपकी और उनकी बॉन्डिंग पर निर्भर करता है. अगर आपको यकीन है कि फूल भेजने से कोई गलतफहमी नहीं होगी और सामने वाला इसे एक्सेप्ट कर लेगा, तभी यह कदम उठाएं.
- लेकिन अगर मन में थोड़ा भी संशय हो, तो पुरानी यादों को पीछे छोड़कर जीवन में आगे बढ़ना ही आपकी मानसिक शांति के लिए बेहतर है.
- बता दें कि आप यह न भूलें कि खुद से प्यार करना (Self-love) सबसे ज्यादा जरूरी है.
- अगर आपका मन उदास है तो किसी और का इंतजार करने के बजाय खुद के लिए फूल खरीदें. क्योंकि आप भी उतनी ही केयर और खुशी के हकदार हैं.