‘PM मोदी ही करेंगे देश का नेतृत्व, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं’, केजरीवाल के बयान पर भड़के अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार के लिए आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में हैं. जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया और फिर एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी तेलंगाना में 10 से ज्यादा सीटें जीतेगी. वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की बयान पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यह टर्म पूरा करेंगे और देश का नेतृत्व करते रहेंगे.
अरविंद केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘देखिए, मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे INDI अलायंस को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है. यह भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं नहीं लिखा है. मोदी जी ही यह टर्म पूरी करेंगे और मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे. इसमें बीजेपी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है.’
ये भी पढ़ें- “AAP को कुचलने में PM मोदी ने नहीं छोड़ी कोई कसर”, केजरीवाल बोले- हमारे ऊपर बजरंग बली की कृपा
क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को AAP कार्यालय पर प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं. 2014 में मोदीजी ने रूल बनाया था कि बीजेपी के अंदर जो भी 75 साल का होगा, उसे रिटायर कर दिया जाएगा, सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी जी को रिटायर किया, फिर मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, यशवंत सिन्हा को रिटायर किया गया.
"…मैं जनता के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. नरेंद्र मोदी ही 2029 तक नेतृत्व करेंगे और नरेंद्र मोदी ही आने वाले चुनाव का भी नेतृत्व करेंगे…"- पीएम मोदी की रिटायरमेंट को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित… pic.twitter.com/uuHr2MLHxe
— Vistaar News (@VistaarNews) May 11, 2024
“दो महीने में योगी जी को निपटाएंगे”
उन्होंने कहा, ‘अब मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं. मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि आपका प्रधानमंत्री का दावेदार कौन हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अगर इनकी सरकार बनी तो पहले अगले दो महीने में ये योगी जी को निपटाएंगे, उसके बाद मोदी जी के सबसे खास अमित शाह जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे.’ केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं.
जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर साधा निशाना
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शनिवार को कहा, ‘केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गए हैं. देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है. पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है. प्रधानमंत्री जी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है. अब मोदी जी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूंढ़ रहे हैं.’



