MP News: होली पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सौगात, तीन सप्ताह में गुम हुए 1835 मोबाइल बरामद, 3 करोड़ 73 लाख की कीमत

आधुनिक तकनीकी संसाधनों, साइबर विश्लेषण, केंद्रीय उपकरण पहचान पंजी(सीईआईआर) और राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रतिवेदन पोर्टल के समन्वित उपयोग से यह सफलता प्राप्त हुई.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत दी है. प्रदेशभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की खोज कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया. आधुनिक तकनीकी संसाधनों, साइबर विश्लेषण, केंद्रीय उपकरण पहचान पंजी(सीईआईआर) और राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रतिवेदन पोर्टल के समन्वित उपयोग से यह सफलता प्राप्त हुई.

3 करोड़ 73 लाख के मोबाइल बरामद

पिछले तीन सप्ताह में विभिन्न जिलों से कुल 1835 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए. इनकी अनुमानित कुल कीमत 3 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक है. कई जिलों में होली के अवसर पर विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को उनके मोबाइल सौंपे गए, जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई.

इन जिलों में बरामद किए गए मोबाइल

ग्वालियर

ग्वालियर पुलिस ने 551 गुम मोबाइल बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ 33 लाख रुपये है. ये मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों से तकनीकी माध्यम से खोजे गए.

छतरपुर

छतरपुर में 200 से अधिक मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए. इनकी कुल कीमत लगभग 29 लाख रुपये आंकी गई.

उज्जैन

उज्जैन में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 409 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 73 लाख 50 हजार रुपये है.

सिंगरौली

सिंगरौली में 172 मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 42 लाख रुपए है. ये मोबाइल विभिन्न राज्यों से खोजे गए.

मंडला

मंडला में 253 मोबाइल फोन बरामद किए गए. दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों ने घर-घर जाकर मोबाइल सुपुर्द किए.

कटनी

कटनी में चोरी की घटना का खुलासा कर 20 मोबाइल बरामद किए गए.

गुना
गुना में 213 मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए गए.

जबलपुर (रेल पुलिस)

जबलपुर में चोरी के 6 मोबाइल बरामद किए गए.

रतलाम

रतलाम में गुम हुए 11 मोबाइल बरामद किए गए.

मोबाइल पाने वालों ने पुलिस का धन्यवाद दिया

इस अभियान ने यह सिद्ध किया है कि तकनीक, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. होली के अवसर पर मोबाइल वापसी की यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने वाली साबित हुई है.

ये भी पढे़ं: MP News: भोपाल में डीडीएक्स सिनेमा में ‘शतक’ देखने पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- संघ की यात्रा राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

ज़रूर पढ़ें