जबलपुर में भव्य ‘मैंगो फेस्ट’ का आयोजन, आम से बनी पेंटिंग्स और स्वादिष्ट व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

जबलपुर में अनोखे और भव्य 'मैंगो फेस्ट' का आयोजन किया गया. साउथ एवेन्यू मॉल में आयोजित इस फेस्ट में शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
Mango Fest was organised in Jabalpur.

जबलपुर में मैंगो फेस्ट का आयोजन किया गया.

MP News: आम का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी जाता है. वैसे तो गर्मियों के मौसम में आम का एक अलग ही आनंद है, लेकिन अगर आम को एक उत्सव के तौर पर देखा जाए तो आप क्या सोचेंगे? जबलपुर में एक ऐसा ही आयोजन किया गया, जिसे नाम दिया गया मैंगो फेस्ट यानी कि आम उत्सव जिसमें चारों तरफ आम की खुशबू और आम के रंग बिखेर थे.

जबलपुर में अनोखे और भव्य ‘मैंगो फेस्ट’ का आयोजन किया गया. साउथ एवेन्यू मॉल में आयोजित इस फेस्ट में शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. चूंकि आम फलों का राजा है और गर्मी के मौसम में यह हर उम्र के व्यक्ति का पसंदीदा फल होता है.इसी को ध्यान में रखते हुए इस खास मेले का ताना-बाना बुना गया.

मुख्य थीम ‘येलो अफेयर’ और ‘मैंगो’ रखी गई

फेस्ट के दौरान पूरा माहौल आम के रंग में रंगा नजर आया. आयोजन की मुख्य थीम ‘येलो अफेयर’ और ‘मैंगो’ रखी गई थी, जिसके तहत चारों तरफ सिर्फ आम की खुशबू और पीला रंग ही दिखाई दे रहा था. मैंगो फेस्ट में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें मुख्य आकर्षण आम से बनी पेंटिंग्स और स्वादिष्ट व्यंजन रहे.

शहरवासियों के लिए यादगार बना पल

महिलाओं ने आम से बने एक से बढ़कर एक इनोवेटिव और स्वादिष्ट पकवान पेश कर सबका दिल जीत लिया. फेस्ट में आम और आम से बने विभिन्न उत्पादों के विशेष स्टॉल्स भी लगाए गए थे.

मम्मीज ऑफ जबलपुर की फाउंडर यामिनी सिंह ने बताया कि इस ग्रुप की शुरुआत आज से 11 साल पहले की गई थी, जिसका उद्देश्य शहर की महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है. यह आयोजन जबलपुर के इतिहास में अपनी तरह का पहला और बेहद सफल आयोजन रहा, जिसने गर्मी के इस मौसम को शहरवासियों के लिए बेहद खास और यादगार बना दिया.

ये भी पढ़ें: मुरैना में अतिक्रमण की भेंट चढ़ीं योजनाएं; साढ़े 5 करोड़ की राशि स्वीकृत, लेकिन भवन निर्माण के लिए जमीन खाली नहीं करवा पाए

ज़रूर पढ़ें