Gwalior: जीवाजी विश्वविद्यालय में बढ़ रहे छात्रों के साथ रैगिंग और मारपीट के मामले, 15 दिनों में तीसरी शिकायत

Gwalior: जीवाजी विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉस्‍टल में बी-फार्मेसी चतुर्थ वर्ष के छात्र आशुतोष मरावी के साथ रैंगिंग का मामला सामने आया है. छात्र आशुतोष ने कुलसचिव और छात्र कल्‍याण अधिष्ठाता से लिखित शिकायत की है.
Jiwaji University

जीवाजी विश्वविद्यालय

Gwalior News: ग्‍वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉस्‍टल में बी-फार्मेसी चतुर्थ वर्ष के छात्र आशुतोष मरावी के साथ रैंगिंग का मामला सामने आया है. छात्र आशुतोष ने कुलसचिव और छात्र कल्‍याण अधिष्ठाता से लिखित शिकायत की है. शिकायत में उसने कहा है कि सहपाठी छात्र उससे मारपीट करते हैं और नशा करने के लिए उसके ऊपर दबाव डालते हैं.

15 दिनों में सामने आया तीसरा मामला

विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉस्‍टल में रैगिंग का 15 दिन में यह तीसरा मामला सामने आया है. इसके पहले के दो मामलों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), कुलगुरु, कुलसचिव से शिकायत की गई है, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. छात्र आशुतोष ने आरोप लगाया है कि फार्मेसी तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र सौरभ गुर्जर और अनंत प्रताप सिंह लगातार उनके साथ रैगिंग करके मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं.

छात्र ने शिकायत में बताई पूरी घटना

छात्र ने शिकायत में कहा कि नशा करने के लिए उसके ऊपर लगातार दबाव बनाया जाता है और मना करने पर उसके साथ मारपीट करने की धमकी दी गई. उसने बताया कि आरोपी छात्रों ने कई बार उसके कमरे में घुसकर मारपीट की और जबरन ऑडियो रिकार्डिंग भी की गई. इसके पहले इसी हाॅस्‍टल में फार्मेसी के छात्रों ने लॉ के सीनियर छात्र के साथ 2 फरवरी को मारपीट की थी. इसमें यूजीसी, कुलगुरु को शिकायत करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया था.

विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे सवाल

हॉस्‍टल में लगातार हो रही रैगिंग की घटनाओं से विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि छात्र ने बोर्ड के सदस्‍यों को पूरा घटनाक्रम बातया है. उसने कहा कि आरोपी छात्र शराब के नशे में थे और मुझसे गालीगलौज करने लग गए. मना करने करते हुए इस घटना का विरोध करने पर संबंधित छात्रों ने लात-घूसों से मारपीट करना शुरू कर दिया. वहीं आरोपी छात्रों ने इस मामले में आरोपी छात्रों ने मारपीट करने से इंकार कर दिया है, जबकि घटना का यहा वीडियो अब मामला एंटी रैगिंग कमेटी के सामने जाएगा.

ये भी पढे़ं- जीवाजी यूनिवर्सिटी में नहीं थम रहे रैगिंग के मामले, आर्य भट्ट हॉस्टल में एलएलबी के छात्र से जमकर मारपीट

ज़रूर पढ़ें