‘900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’, हर्षा रिछारिया पर भड़के अनिलानंद महाराज, बोले- विदेशी फंडिंग तो नहीं?
हर्षा रिछारिया को लेकर क्या बोले अनिलानंद महाराज
Harsha Richhariya: महाकुंभ प्रयागराज से वायरल हुई साध्वी हर्षा रिछारिया एक बार फिर सुर्खियों पर हैं. हर्षा माडल से साध्वी बनी थीं. जिसके बाद खूब सुर्खियां बटोरी. कुछ दिन पहले ही हर्षा ने जीवन से सन्यास लेने की घोषणा की थी, जिसके बाद संत समाज ने नाराजगी जताते हुए कड़ी आपत्ति जताई. अनिलानंद महाराज ने हर्षा रिछारिया को लेकर कहा ‘900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली.’ पढ़ें अनिलानंद महाराज ने क्या कहा?
संत समाज के अध्यक्ष अनिलानंद महाराज ने हर्षा रिछारिया पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि बार-बार संन्यास लेने की प्रक्रिया सनातन परंपराओं का मजाक बना रही है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ फेमस होने के लिए किया जा रहा है. इस तरह की गतिविधियों से सनातन धर्म की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. इतना ही नहीं अनिलानंद महाराज ने विदेशी फंडिग की संभावना भी जताई है.
अनिलानंद महाराज बोले- बर्दाश्त लायक नहीं
अनिलानंद महाराज ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिख ऐसे मामलों पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पहले प्रयागराज में सिंहस्थ को प्रभावित करने की कोशिश की गई. अब उज्जैन में संन्यास के नाम पर महाकुंभ जैसी धार्मिक व्यवस्था को बिगाड़ने की तैयारी की जा रही है. इस प्रकार की गतिविधियां बिल्कुल भी बर्दाश्त लायक नहीं है. इस दौरान अनिलानंद महाराज ने कड़ी आपत्ति जताई.
ये भी पढ़ेंः प्रीतम लोधी को बीजेपी ने भोपाल तलब किया, बोले- हम किसी से नहीं डरते है, नोटिस का जवाब देंगे
देनी चाहिए ‘अग्नि परीक्षा’
संत समाज ने हर्षा रिछारिया से जवाब मांगा है. संत समाज का कहना है कि मॉडलिंग के बाद अचानक से संन्यास लेना मजाक उड़ाने जैसा है. इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है. हर्षा रिछारिया को अपनी निष्ठा साबित करने के लिए ‘अग्नि परीक्षा’ देनी चाहिए. फिलहाल, इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अब देखना यह होगा हर्षा रिछारिया क्या करती हैं.