MP News: UGC के नियमों के समर्थन में भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार करके खदेड़ा

प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की तरफ भी घेराव करने जा रहे थे. लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी तरुणपुष्कर के पास पहुंचे पुलिस ने रोक लिया. लेकिन इसके बाद भी वे नहीं माने. इसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल करके पानी की बौछार करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया.
Police dispersed the protesters using water cannons.

पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा.

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में भीम आर्मी ने जमकर प्रदर्शन किया. भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर मैदान में प्रदर्शन करते हुए यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग की. प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए भी निकले थे. लेकिन तभी पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार करके भीम आर्मी के लोगों को खदेड़ दिया.

‘पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गांव में पहुंचेगी यात्रा’

भोपाल के अंबेडकर जयंती मैदान में पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए. विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया, पूर्व विधायक आरडी प्रजापति समेत कई नेता शामिल हुए. पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर भी निशाना साधा. आरडी प्रजापति ने कहा कि जहां भी आदिवासी, दलित और पिछड़ों की बात होगी, मैं वहां जाऊंगा. 28 फरवरी को हमारी यात्रा छतरपुर गांव पहुंचेगी.

प्रजापति ने धीरेंद्र शास्त्री की तुलना डाकुओं से की है. प्रजापति ने कहा कि जैसे धीरेंद्र शास्त्री 300 लड़कियों की शादी करवा रहे हैं, वैसे ही हमारे यहां पहले डाकू भी यही करते थे. करोड़ों रुपये लूटने के बाद 2-4 लड़कियों की शादी कर देते थे.

CM आवास की तरफ जाते समय पुलिस ने खदेड़ा

प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की तरफ भी घेराव करने जा रहे थे. लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी तरुणपुष्कर के पास पहुंचे पुलिस ने रोक लिया. लेकिन इसके बाद भी वे नहीं माने. इसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल करके पानी की बौछार करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया.

ये भी पढे़ं: एमडी ड्रग्स और अफीम तस्करी पर MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 करोड़ 97 लाख के मादक पदार्थ बरामद

ज़रूर पढ़ें