Bhopal: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, HR मैनेजर ने प्रेमी के खिलाफ कराया मामला दर्ज
सांकेतिक तस्वीर
भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक नीजी कंपनी में तैनात एचआर मैनेजर ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी भी एक निजी कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता है.
कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय युवती और आरोपी की पहचान करीब तीन वर्ष पहले कॉलेज के एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी, परिचय के बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई. पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाया है कि शादी का वादा कर शाहपुरा स्थित एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं युवती ने ये भी आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ मारपीट भी की.
युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में यह गंभीर आरोप भी लगाया है कि जब उसने इस बात का विरोध किया या शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया और उसके साथ जमकर गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की
आरोपी हुआ गिरफ्तार
युवती की शिकायत के आधार पर शाहपुरा पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ बुधवार रात दुष्कर्म एवं मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है. अब पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: MP में यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है असर! बस ऑपरेटर्स ने दी चेतावनी, किराए बढ़े नहीं तो करेंगे हड़ताल