राज्यसभा के लिए मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाने पर कांग्रेस में बवाल! बीजेपी ने कसा तंज

Meenakshi Natarajan RS Nomination: बीजेपी दो सीटें आसानी से जीत लेगी लेकिन उसे तीसरी सीट के लिए अतिरिक्त विधायकों को जरूरत होगी. अब कांग्रेस को लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो क्रॉस वोटिंग हो सकती है और उसका उम्मीदवार हार सकता है.
Meenakshi Natarajan RS Nomination

मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर कांग्रेस में बवाल

BJP Targets Congress Decision: मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है. 8 जून को नामांकन किया जाना है. इससे पहले पार्टी में नाम को लेकर बवाल हो गया है. सीनियर नेता और हुजूर सीट से दो बार उम्मीदवार रहे नरेश ज्ञानचंदानी इस निर्णय पर सवाल उठा दिए हैं.

नरेश ज्ञानचंदानी ने का क्या कहना है?

फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए नरेश ज्ञानचंदानी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए लिखा कि आपको पता है कि मध्य प्रदेश में 2028 में विधानसभा चुनाव है और ऐसे समय में राज्यसभा में ऐसे को भेजना था, जिसकी जमीन पर पकड़ हो और विधानसभा चुनाव जिता पाए पर आप बड़ी गलती करने जा रहे हैं. दिग्विजय सिंह ही है जो जीत दिला पाएंगे.

बीजेपी ने इसे लेकर कसा तंज

राज्यसभा सीट के लिए नाम को लेकर हो रही कांग्रेस में हो रही इस दो फाड़ पर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि राज्यसभा चुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशी का आंतरिक विरोध शुरू. राज्यसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के फैसलों पर अब पार्टी के अपने नेता और कार्यकर्ता ही सवाल उठा रहे हैं.

उन्होंने आगे लिखा कि क्रॉस वोटिंग अब केवल आशंका नहीं, बल्कि उसके स्पष्ट संकेत दिखाई देने लगे हैं. कांग्रेस के भीतर बढ़ती नाराज़गी यह दर्शाती है कि नेतृत्व के निर्णयों पर भरोसा लगातार कमजोर पड़ रहा है. जब विरोधी नहीं, बल्कि अपने ही फैसलों पर सवाल उठाने लगें, तो हार के संकेत स्वतः दिखाई देने लगते हैं.

कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर

बीजेपी दो सीटें आसानी से जीत लेगी लेकिन उसे तीसरी सीट के लिए अतिरिक्त विधायकों को जरूरत होगी. अब कांग्रेस को लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो क्रॉस वोटिंग हो सकती है और उसका उम्मीदवार हार सकता है.

ये भी पढ़ें: MP News: कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन पर जताया भरोसा, मध्य प्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने से मना किया

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है. उन्होंने पहले चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. अन्य नामों जैसे कमलनाथ, सज्जन वर्मा, अरुण यादव, कमलनाथ और मीनाक्षी नटराजन के नाम पर चर्चा हुई. इसमें नटराजन को उम्मीदवारी मिली. दरअसल, मीनाक्षी मंदसौर सीट से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं. साल 1999 से 2002 तक NSUI की प्रेसिडेंट रहीं. मध्य प्रदेश कांग्रेस यूथ प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं. उनके पास संगठन में काम करने का लंबा चौड़ा अनुभव है.

ज़रूर पढ़ें