बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय, राज्यपाल की सहमति के बाद जारी होगा नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव पारित किया है.
Barkatullah University

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने जा रहा है. खबरों की माने तो विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने इसका नाम बदलकर वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव को अब उच्च शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा. कार्यपरिषद के प्रस्ताव में तर्क दिया गया है कि शिक्षा संस्थान का नाम क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और गरिमा को दर्शाने वाला होना चाहिए.

कार्यपरिषद ने तर्क दिया है कि…

कार्यपरिषद के तर्क के अनुसार मौलाना बरकतउल्ला गदर पार्टी के सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी और विद्वान थे, परंतु उनका अधिकांश जीवन विदेशों में बीता. राजा भोज की तुलना में बरकतउल्ला भोपाली का भोपाल के विकास और सांस्कृतिक उत्थान में कोई विशेष सीधा योगदान नजर नहीं आता. वहीं, प्रतापी राजा भोज ने धार में भोजशाला (सरस्वती मंदिर) की स्थापना की थी, जो उस दौर का महान विश्वविद्यालय था.

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के इतिहास की बात करें इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1970 में हुई थी. इसका शुरूआती नाम भोपाल विश्वविद्यालय था, जिसे 1988 में महान स्वतंत्रता सेनानी प्रो. बरकतुल्लाह की स्मृति में रख दिया गया. ये पूरा विश्वविद्यालय 400 एकड़ में फैला हुआ है. प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, विभिन्न विभागों के ब्लॉक, छात्रावास, शारीरिक शिक्षा भवन, अतिथि गृह, डाकघर, बैंक शाखा, मुद्रण प्रेस और संकाय क्लब जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं.

विश्वविद्यालय का क्षेत्रफल

इस विश्वविद्यालय के क्षेत्रफल की सबसे खास बात ये है कि इसका प्रादेशिक क्षेत्र आठ जिलों भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, बेतूल और रायगढ़ तक फैला हुआ है. उच्च शिक्षा के लगभग सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए यह कला, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, चिकित्सा, वाणिज्य, प्रबंधन, विधि, इंजीनियरिंग, शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के पाठ्यक्रम प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: कब जारी होगी लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त, खाते में आए 1500 रुपये कि नहीं? ऐसे करें चेक

ज़रूर पढ़ें