CM मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई नई EV, गाड़ी नंबर MP 02VB 2047 में छिपा है बड़ा संदेश
CM मोहन यादव
बीते दिनों पीएम मोदी ने देश भर को लोगों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की थी. प्रधानमंत्री के इस अपील बाद देश के कई नेताओं ने अपने काफिले को छोटा कर कई गाड़ियों को हटा दिया था. इसी के चलते अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने एक और पहल की है. सीएम मोहन यादव ने इलेक्ट्रिक कार में सफर करने का फैसला लिया है. सीएम के फैसले के बाद अब उनके काफिले में इलेक्ट्रिक कार को शामिल कर लिया गया है.
सीएम मोहन यादव ने खरीदी महिंद्रा XEV 9e
सीएम के काफिले के लिए नई इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XEV 9e खरीदी गई है, जो कि एक बार की चार्जिंग में करीब 500 किलोमीटर की रेंज देती है. कार में 360 डिग्री कैमरा सहित सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. सीएम यादव ने अपनी इस नई ईवी से मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर भोपाल तक का सफर भी किया है.
सबसे ज्यादा चर्चा इस गाड़ी के नंबर की है…
हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा इस गाड़ी के नंबर की हो रही है. चर्चा आखिर हो भी क्यों न? सीएम मोहन यादव की इस नई ईवी के नंबर में बड़ा संदेश जो छुपा हुआ है. बता दें कि मोहन यादव की इस नई कार को MP-02-VB-2047 नंबर मिला है. इस नंबर में VB का अर्थ विकसित भारत से लगाया जा रहा है.जबकि, 2047 को प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः 2 साल बाद फिर जुटेगा INDIA गठबंधन, बंगाल हार के बाद बदलेना मन? किन मुद्दों पर होगी बातचीत