Twisha Sharma: मौत के 12 दिन बाद ट्विशा को अंतिम विदाई, भदभदा श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
ट्विशा शर्मा को अंतिम विदाई
Twisha Sharma Death Case: आज 12 दिन बाद ट्विशा शर्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई. ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर किया गया. भोपाल के भदभदा श्मशान घाट पर ट्विशा शर्मा के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. ट्विशा की मां कई बार बेहोश भी हो गई. किसी के लिए भी ये पल आसान नहीं होता है. खासतौर पर उस मां की पीड़ा सबसे परे होती है जिसको अपनी ही संतान का अंतिम संस्कार देखना पड़े. एम्स के बाहर जब अंतिम यात्रा की तैयारियां चल रही थी तभी अर्थी सजने से पहले ट्विशा की मां फूट-फूट कर रो पड़ीं.
परिजनों को सौंपा गया शव
अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) से त्विषा का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया था, जहां से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शव को भदभदा घाट के लिए ले जाया जा गया. इस दौरान अस्पताल से लेकर घाट तक भारी पुलिस बल तैनात रही और अब जाके 12 दिन बाद ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार किया है. अब परिजनों को दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार है. ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के घर फॉरेंसिक टीम पहुंची है और जांच की जा रही है.
#WATCH | Madhya Pradesh | Last rites of Twisha Sharma being performed at the crematorium in Bhopal pic.twitter.com/nAvG5l7sIP
— ANI (@ANI) May 24, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
बता दें कि दिल्ली एम्स की डॉक्टरों चार सदस्यीय टीम रविवार को भोपाल पहुंची थी और भोपाल एम्स में ट्विशा के शव को दोबारा पोस्टमार्टम किया था. वहीं इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की विशेष पीठ सोमवार, 25 मई को इस मामले की सुनवाई करेगी.