शराब ठेका दिलाने के नाम पर 1 करोड़ की घूस, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के OSD की छुट्टी, जांच के निर्देश

Bhopal: मध्य प्रदेश के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने रिश्वत लेने के आरोपों से घिरे अपने OSD दीपम रायचूरा को प्रभार से हटा दिया है.
deputy cm Jagdish Devda

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा

भोपाल: भोपाल: डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने ओएसडी दीपम रायचुरा को पद से हटा दिया है. साथ ही मामले में विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं. दीपम रायचुरा पर शराब की दुकानों के ठेके को लेकर रिश्वत के आरोप लगे थे. डिप्टी सीएम ने कहा है कि जिस समय दीपम रायचुरा पर ये आरोप लगाए गए थे उस दौरान वे हमारे ओएसडी नहीं थे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

दरअसल नाइट क्लब, रेस्टोरेंट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े करीब 930 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी मोहित गोगिया ने अपने कथित बयान में दीपम रायचूरा पर शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है. गोगिया के बयान की एक कॉपी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है.

आरोपी गोगिया ने दिया बयान

गोगिया के कथित बयान के मुताबिक, शराब ठेके से जुड़े लेनदेन में 50 लाख रुपए नकद देने और 50 लाख रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर करने का जिक्र है. उसने फर्जी बैंक FDR को मंजूरी दिलाने और बिना लाइसेंस शराब की सप्लाई में मदद करने के आरोप भी लगाए हैं. बता दें कि मोहित गोगिया पर करीब 200 लोगों से लगभग 930 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है. वह फिलहाल पंजाब की जेल में बंद है और नाइट क्लब, रेस्टोरेंट व रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा रहा है.

डिप्टी जगदीश देवड़ा ने कहा

डिप्टी जगदीश देवड़ा ने कहा, ‘आज अखबार की एक रिपोर्ट से मुझे पता चला कि साल 2024-25 के लिए शराब के ठेकों से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें कुछ गड़बड़ियों या अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है. दीपम रायचुरा, जो अभी मेरे OSD हैं, उस समय (2024-25) भोपाल में असिस्टेंट एक्साइज ऑफिसर के तौर पर तैनात थे और उस समय मेरे OSD नहीं थे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, जैसे ही यह खबर मेरे ध्यान में आई, मैंने संबंधित विभाग को तुरंत जांच करने का निर्देश दिया. निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए, दीपम रायचुरा को तत्काल प्रभाव से OSD के पद से हटा दिया गया है.

ये भी पढे़ं- CG Train Cancelled: दिसंबर में 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस

ज़रूर पढ़ें