‘मुझे गाली-धमकी दी गई, पीछा किया गया… ‘, सिया की तरह भोपाल की लेडी बाइकर की कहानी

Bhopal Lady Biker: आबिदा अपने घर से निकली थीं. रास्ते में कार सवारों से उनकी कहासुनी हो गई. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कार सवारों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की. गाली-गलौज की और धमकी दी
bhopal lady biker abida

भोपाल बाइकर आबिदा

Bhopal Lady Biker: लेडी बाइकर सिया की खबर तो आपने सुनी और देखी ही होगी. किस तरह उनकी बाइक का पीछा किया गया. उन पर कमेंट्स किए गए. इसके बाद कार सवारों ने बाइक को टक्कर मारी और निकल गए. गुरुग्राम की इस घटना ने पूरे देश का ध्यान खींचा. इसी तरह का मामला मध्य प्रदेश की राजाधानी भोपाल से सामने आया है, जहां बाइकर आबिदा के साथ कार सवारों ने बदतमीजी की.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला 2 अगस्त का है. आबिदा अपने घर से निकली थीं. रास्ते में कार सवारों से उनकी कहासुनी हो गई. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कार सवारों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की. गाली-गलौज की और धमकी दी. ये पूरी घटना बाइक में लगे कैमरे में कैद हो गई.

कार सवारों ने मांगी माफी

इस घटना के बारे में बाइकर आबिदा के अनुसार है कि उनकी बाइक का पीछा किया गया और रास्ते में बार-बार रोकने की कोशिश की गई. जिस जगह उनके साथ घटना हुई, निशातपुरा पुलिस स्टेशन वहां से 100 मीटर दूरी पर था. उन्होंने कार सवारों से कहा कि कोई दिक्कत है तो पुलिस के सामने सुलझा लेते हैं लेकिन युवक थाने से पहले दूसरी ओर मुड़ जाते हैं.

इसके बाद उन्होंने 4 अगस्त को निशातपुरा पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई. आबिदा ने पुलिस के सामने रिकॉर्ड और वीडियो भी पेश किए. कार सवारों ने माफी मांगी और माफीनामा दिया. इसके बाद पूरा मामला शांत हुआ.

ये भी पढ़ें: ‘बच्चों के भविष्य पर सवाल उठाते हैं’, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

आबिदा का क्या कहना है?

बाइकर आबिदा का कहना है कि ये केवल एक वीडियो की बात नहीं है बल्कि अक्सर उन्हें इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ता है. कभी कोई गलत तरीके से बोलता है. कोई बेवजह परेशान करता है. गुरुग्राम में जो सिया के साथ हुआ, वो उनके साथ हुआ है. इसे सामान्य नहीं माना जाना चाहिए.

ज़रूर पढ़ें