Bhopal: BSNL के दो सीनियर इंजीनियरों को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 4 लाख रुपये में हुई थी डील
फाइल फोटो
भोपाल में सीबीआई ने गुरूवार को बीएसएनएल भोपाल के दो वरिष्ठ इंजीनियरों रिश्वतखोरी के मामले में रंग हाथों पकड़ा है. इन दोनों पर जबलपुर की एक फर्म के लंबित बिलों का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है. अब सीबीआई इस मामले ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोई और अधिकारी या कर्मचारी तो इस रिश्वतखोरी में शामिल नहीं हैं. सीबीआई ने जित दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है उनमें चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) शामिल हैं.
इस मामले में ली गई रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर की फर्म बीएसएनएल के ऑपरेशन एंड कॉम्प्रिहेंसिव मेंटेनेंस (ओसीएम) और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन से जुड़े काम कर रही है. फर्म के 14 अलग-अलग कार्यो से संबंधित बिल भुगतान के लिए लंबित थे. आरोप है कि इन बिलों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले दोनों अधिकारियों ने फर्म से अलग-अलग दो-दो लाख रुपये की रिश्वत मांघी थी. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच की और गुरूवार को ट्रैप कार्रवाई की.
जांच में जुटी टीम
कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने दोनों अधिकारियों को 75-75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. यह रकम कथित तौर पर दो-दो लाख रुपये की मांगी गई रिश्वत की पहली किश्त थी. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सीबीआई ने इनसे जुड़े भोपाल, लखनऊ और कानपुर स्थित आवासीय एवं कार्यालय परिसरों में तलाशी शुरू कर दी. टीम दस्तावेजों के साथ अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:‘पहले घर आई थी साइबर सेल, अब सम्मान दे रही…’, CM फडणवीस के सामने क्या बोले समय रैना
CBI अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत का यह मामला केवल संबंधित बिलों तक सीमित था या इसके पीछे भुगतान से जुड़ा कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय था. अधिकारियों की संपत्ति, निवेश और पुराने लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.