Bhopal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, दिल्ली भागने की फिराक में था

Bhopal Crime News: Bhopal Crime News: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है. यहां से दिल्ली भागने की फिराक में था. आरोपी वारदात के बाद से फरार था. पुलिस लगातार उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी.
Bhopal Crime News

रिटायर्ड IAS अफसर की हत्या का आरोपी आगरा से गिरफ्तार

Bhopal Crime News: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है. यहां से दिल्ली भागने की फिराक में था. आरोपी वारदात के बाद से फरार था. पुलिस लगातार उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी. वह रिटायर्ड IAS के घर में हाउस हेल्प के तौर पर काम करता था. आपको बता दें कि पूर्व अधिकारी का शव घर में खून से सना हुआ मिला था.

वारदात के बाद घर से निकलता दिखा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में नौकर वरुण पर शक हुआ है. सीसीटीवी जांच से खुलासा हुआ है कि वारदात के बाद वह घर से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. आरोपी पंजाब के पटियाला का रहने वाला है. अब वह पुलिस की गिरफ्त है. उसे भोपाल लाया जा रहा है. यहां उससे पूछताछ की जाएगी. कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला भोपाल के रातीबड़ पुलिस थाना क्षेत्र के सूरज नगर इलाके का है. 1982 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल का शव खूना सना हुआ उनके घर के कमरे में मिला. वे पत्नी के साथ घर पर रहते थे. जिस दिन वारदात हुई पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी. रिटायर्ड अफसर की हत्या धारदार हथियार से रेतकर की गई. इस हत्याकांड से हड़कंप मचा हुआ है.
आरोपी घर में आग लगाने की तैयारी में था. कुकिंग गैस की नॉजल खुली पाई गई.

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या का मामला, CM मोहन यादव बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान

इस घटना पर सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई की बात कही. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके सीएम ने लिखा कि पुलिस महानिदेशक को मामले की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह संवेदनशील है. घटना के संबंध में दोषियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. बाबा महाकाल दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

ज़रूर पढ़ें