भोपाल: रिटायर्ड IB अफसर की घिनौनी करतूत, फर्जी कागजात से BDA का प्लॉट हड़पने की कोशिश
आरोपी रविंद्र डोंगरे
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शाहपुरा थाना पुलिस ने बीडीए के भूखंड को हड़पने की नीयत से कथित तौर पर बंटान दस्तावेज या विभाजन विलेख तैयार कर उसे असली दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप में केस दर्ज किया है. आरोपी रविंद्र डोंगरे रिटायर्ड आईबी अधिकारी है.
पुलिस ने जांच-पड़ताल की शुरू
पुलिस ने आरोपी रविंद्र डोंगरे के खिलाफ, धारा 420, 467 और 468 के तहत अपराध दर्ज कर पड़ताल शुरू की गई है. दरअसल शिकायत कर्ता अनुराग गर्ग ने क्राइम ब्रांच के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक, अनुराग गर्ग, उनके भाई अनुज गर्ग और मां सुधा गर्ग के नाम बावड़िया कला में करीब 0.82 डेसीमल जमीन है. इसका खसरा नंबर 293/10 और 293/11 बताया गया है.
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा….
इस शिकायत में कहा गया कि उक्त जमीन को बीडीए की योजना के तहत एक्सचेंज यानी कि विनिमय की प्रक्रिया में शामिल किया गया है. इसी प्रक्रिया में जमीन के सह स्वामित्व में अनुराग, अनुज, सुधा गर्ग और BDA शामिल हैं. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रविंद्र और मनोज डोंगरे ने वर्ष 1994 में खसरा नंबर 293 की 0.50 डेसीमल जमीन खरीदी थी.
कथित बंटान दस्तावेज तैयार
इसके साथ वर्ष 1987 का नक्शा लगाया गया था. आरोप है कि बाद में दोनों ने 3 अप्रैल 2000 का एक कथित बंटान दस्तावेज तैयार किया. इसी दस्तावेज के आधार पर जमीन पर अपना दावा किया गया. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू की और प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति और विधिक अभिमत लेकर एफआईआर दर्ज की गई.
ये भी पढे़ं- मरीजों को बड़ी राहत, ‘AIIMS Bhopal व्हाट्सएप’ सेवा शुरू, घर बैठे मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ