Bhopal: छत पर टहल रही थी सायरा खान, तभी लगा झटका, अस्पताल पहुंचकर पता चला किसी ने गोली मारी है

Saira Khan Shot Bhopal: भोपाल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पांचवीं मंजिल की छत पर टहल रही महिला को अचानक गोली लग गई. अस्पताल प्रबंधन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है ताकि जांच में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो.
crime News

सांकेतिक तस्वीर

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. टीला जमालपुरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. महिला अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर महिला टहल रही थी. इसी दौरान उसे सामान्य चोट का अहसास हुआ. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने जांच की इसके बाद जो खुलासा किया. पुलिस को चौंका दिया है. महिला अस्पताल में भर्ती है. उसने पुलिस को सारी बात बताई.

क्या है पूरा मामला?

शहर के कच्ची मस्जिद रोड पर स्थित हैदर टॉवर में रहने वाली सायरा खान हर रोज की तरह पांच मंजिला अपार्टमेंट की छत पर टहल रही थीं. इस दौरान उन्हें पैर में चुभन जैसा अहसास हुआ. उन्हें लगा कुछ चुभ गया होगा, मामूली चोट होगी ठीक हो जाएगी. जब दर्द बढ़ा वे अस्पताल पहुंचीं, मेडिकल परीक्षण में पता चला कि उनके पैर में कुछ धातु का टुकड़ा है. जब डॉक्टर्स ने इसे बाहर निकाला तो सब चौंक गए. अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर्स को इस बारे में सूचना दी. दरअसल, ये धातु का टुकड़ा नहीं बल्कि बंदूक की गोली है.

पुलिस ने फ्लैट को सील किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए. इसके साथ ही पुलिस ने ऐतियातन फ्लैट को सील कर दिया है ताकि घटनास्थल से किसी तरह की छेड़छाड़ ना की जा सके. जांच अधिकारियों का कहना है कि फाइनल रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि गोली किस एंगल से चलाई गई या कितनी दूरी से मारी गई.

ये भी पढ़ें: ‘कैसे मिलेगी डीएपी की बोरी…’, एमपी में खाद की किल्लत से परेशान किसान पंडा से पूछ रहे मुहूर्त

पुलिस का क्या कहना है?

ACP शैलेंद्र सिंह चौहान का इस घटना के बारे में कहना है कि फरियादी के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है. गोली किसने चलाई? क्यों और किस एंगल से गोली चलाई? सायरा खान को निशाना क्यों बनाया गया? इन सब सवालों की जांच की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें