GIS 2027 से पहले CM मोहन यादव करेंगे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की यात्रा, निवेशकों से करेंगे मुलाकात

CM Mohan Yadav Foreign Travel: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पांच दिनों की विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं. सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए सीएम 23 नवंबर 2026 की रात भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे. यहां से दोनों देशों की यात्रा पर जाएंगे. सीएम निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे
CM Mohan Yadav

CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav Foreign Travel: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पांच दिनों की विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं. सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए सीएम 23 नवंबर 2026 की रात भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे. यहां से दोनों देशों की यात्रा पर जाएंगे. सीएम निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए न्योता देंगे.

इन्वेस्टर्स समिट के लिए देंगे न्योता

राजधानी भोपाल में अगले साल यानी फरवरी 2027 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है. इससे पहले सीएम विदेश यात्रा पर जा रहे हैं. 24 नवंबर से सीएम पांच दिनों की विदेश यात्रा पर रहेंगे. सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान वे निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे. मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी. विदेशी निवेशकों को प्रदेश में उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी देंगे. इसके साथ ही समिट में शामिल होने के लिए न्योता भी देंगे.

अधिकारियों की टीम साथ रहेगी

विदेश यात्रा के दौरान सीएम मोहन यादव के साथ अधिकारियों की एक टीम भी जाएगी. इनमें मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी और इंडस्ट्रीज के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नीरज मंडलोई, प्रिंसिपल सेक्रेटरी IT एम सेलवेंद्रन, कमिश्नर पब्लिक रिलेशन मनीष सिंह, MP इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और दूसरे अधिकारी शामिल हैं, जो दोनों देशों में रहने के दौरान यादव के साथ रहेंगे.

इन देशों की यात्रा कर चुके हैं सीएम

  • यूरोप यात्रा: सीएम मोहन यादव नवंबर 2024 में मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए यूके और जर्मनी की यात्री की थी.
  • जनवरी 2025 में जापान और जुलाई 2025 में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर चुके हैं. स्पेन के बर्सिलोना भी जा चुके हैं.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें