आबकारी अधिकारी दीपम रायचूरा निलंबित, तीन दिन पहले डिप्टी सीएम के OSD पद से हटाया था, जानें मामला

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी (OSD) और सहायक आबकारी अधिकारी दीपम रायचूरा को सस्पेंड कर दिया गया.
Deepam Raichura suspended

दीपम रायचूरा

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी (OSD) और सहायक आबकारी अधिकारी दीपम रायचूरा को सस्पेंड कर दिया गया. इससे पहले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने उन्हें 3 दिन पहले अपने ओएसडी पद से हटा दिया. दीपम रायचूरा पर शराब का ठेका दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगा है.

दीपम रायचूरा को लेकर यह भी दावा किया गया है कि शराब दुकानें हासिल करने के लिए फर्जी सावधि जमा (एफडी) को स्वीकृत कराने में मदद की गई थी. सोशल मीडिया पर वायरल जांच एजेंसी को दिए गोगिया के कथित बयान में उसने ये आरोप लगाए हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने कथित 930 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मोहित गोगिया को गिरफ्तार किया है.

गोगिया ने अपने बयान में किया बड़ा दावा

गोगिया का दावा है कि वर्ष 2024-25 के दौरान भोपाल में शराब ठेके दिलाने और फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) को मंजूरी दिलाने के बदले दीपम रायचूरा के एक सहयोगी को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी. इन्हीं आरोपों के चलते दीपम रायचूरा को निलंबित किया गया है.

डिप्टी सीएम ने ओएसडी पद से हटाया था

गौरतलब है कि दीपम रायचूरा पार रिश्वत के आरोपों की खबर उजागर होते ही 9 अक्टूबर को आबकारी मंत्री व डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस अवधि (2024-25) में यह कथित अनियमितता हुई, उस समय दीपम रायचूरा भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी थे और उनके OSD नहीं थे (उन्हें अगस्त 2024 में OSD बनाया गया था). डिप्टी ने सीएम ने तभी दीपम रायचूरा को ओएसडी के पद से हटा दिया था. वहीं दूसरी ओर, दीपम रायचूरा ने इन सभी आरोपों को मनगढ़ंत और झूठा बताया है.

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: शारदा देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो झूरी नदी में गिरी, 2 की मौत, 4 लोग घायल

ज़रूर पढ़ें