MP Police Transfer: 137 पुलिस अधिकारियों का तबादला, मनीष भारद्वाज इंदौर नगरीय सहायक पुलिस आयुक्त बने
एमपी पुलिस मुख्यालय
MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में रविवार (13 सितंबर) रात बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया. 137 अफसरों का तबादला कर दिया गया. इनमें भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा दोनों ने अधिकारी शामिल हैं. IPS मनीष भारद्वाज को इंदौर नगरीय सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) बनाया गया है. इससे पहले वे भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक, साइबर के पद पर तैनात थे.
10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
इस लिस्ट में 10 भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. आलोक कुमार को देवास सहायक पुलिस अधीक्षक से रीवा नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वैभव प्रिया को रतलाम सहायक पुलिस अधीक्षक से नेपानगर एसडीओपी (जिला बुरहानपुर), शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर सहायक पुलिस अधीक्षक से गाडरवारा एसडीओपी (जिला नरसिंहपुर), मनोज कुमार को ग्वालियर सहायक पुलिस अधीक्षक से भोपाल नगरीय, सहायक पुलिस आयुक्त (एमपी नगर) के पद पर तैनात किया गया है.
लेखराज मीना को छतरपुर सहायक पुलिस अधीक्षक से सैलाना SDOP (जिला रतलाम) के पद पर स्थानांतरित किया गया है. काजल सिंह को उज्जैन सहायक पुलिस अधीक्षक से खुरई SDOP (जिला सागर), राजीव अग्रवाल को रीवा सहायक पुलिस अधीक्षक से कुक्षी SDOP (जिला धार), IPS दीपांशु को सागर जिला सहायक पुलिस अधीक्षक से मनावर SDOP (जिला धार) और अमित कुमार को खंडवा सहायक पुलिस अधीक्षक से सिंगरौली SDOP के पद पर तैनाती की गई है.
ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh में अफसरों पर केस से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
127 अधिकारियों का ट्रांसफर
IPS के अलावा 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को ट्रांसफर हुआ है. मान सिंह टेकाम को उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय भोपाल) से अनूपपुर उप पुलिस अधीक्षक अजाक के पद पर तैनात किया गया है. प्रीतम सिंह बालरे को निवास SDOP (जिला मंडला) से बालाघाट नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती मिली है. उमेश कुमार तिवारी को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक नरसिंहपुर) से उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जबलपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है.