MP में कड़ाके की सर्दी दौर, कटनी के करौंदी में पारा 6.8 डिग्री पहुंचा, भोपाल समेत 4 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

MP Weather Update: मौसम विभाग ने भोपाल, शाजापुर, दमोह और कटनी जिलों के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है. राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से शीत लहर चल रही है. अलगे दो-तीन दिन शहरवासियों को सर्द हवाओं से राहत नहीं मिलने वाली है. ये लगातार तीसरा साल है, जब भोपाल में रिकॉर्ड ठंड हो रही है.
MP WEATHER UPDATE COLD WAVE ALERT IMD

कोहरे के बीच काम पर जाते लोग (फोटो स्त्रोत- ANI)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ने वाला है. राज्य के 10 शहरों में बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. कटनी का करौंदी एमपी का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां गुरुवार (26 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही मंडला, रीवा और सतना जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा.

4 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, शाजापुर, दमोह और कटनी जिलों के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है. राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से शीत लहर चल रही है. अलगे दो-तीन दिन शहरवासियों को सर्द हवाओं से राहत नहीं मिलने वाली है. ये लगातार तीसरा साल है, जब भोपाल में रिकॉर्ड ठंड हो रही है.

इन शहरों में सबसे कम तापमान रहा

कटनी के करौंदी के अलावा 9 और शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम मापा गया. दमोह में 7 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 7.7 डिग्री, भोपाल में 8.8 डिग्री, रीवा में 9 डिग्री, खजुराहो और रायसेन में 9.6 डिग्री और जबलपुर एवं उमरिया में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इन सभी शहरों में निम्नतम तापमान 10 डिग्री से नीचे मापा गया.

आने वाले दिनों में MP का मौसम कैसा रहेगा?

  • मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.
  • IMD के अनुसार अगले तीन दिनों तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है.
  • पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है और उत्तर पश्चिम इलाकों से ठंड हवा आ रही है. इससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है.
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है. वहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा बॉर्डर और गुजरात में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. जिसका असर आने वाले दिनों में दिखाई देगा.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें