MP के 4 बीजेपी नेताओं को नई जिम्मेदारी, गजेंद्र पटेल को झारखंड तो अरविंद भदौरिया को आंध का बनाया प्रभारी

Gajendra Patel Jharkhand Charge: भाजपा ने एमपी के अरविंद भदौर‍िया, गजेंद्र पटेल, कविता पाटीदार और लाल सिंह आर्य को दूसरे राज्य में प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है.
Four leaders from MP have been given new responsibilities.

एमपी के चार नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

MP BJP Leaders New Responsibility: मध्‍य प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रभारी को बदल दिया है. अब पार्टी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्‍यमंत्री बिप्‍लब कुमार देब को मध्‍य प्रदेश के नए प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है. वहीं सह प्रभारी के रूप में रेखा वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है. राज्य में अब तक डॉ. महेंद्र सिंह प्रदेश प्रभारी का पदभार संभाल रहे थे.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन आज यानी 23 सितंबर बुधवार को प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई लिस्‍ट जारी की है. इस लिस्‍ट में एमपी के अरविंद भदौर‍िया, गजेंद्र पटेल, कविता पाटीदार और लाल सिंह आर्य को दूसरे राज्य में प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है. पार्टी आदेश के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी.

डॉ. महेंद्र सिंह की जगह मिली जिम्मेदारी

मध्‍य प्रदेश में सूची जारी होने तक डॉ. महेंन्‍द्र सिंह भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे. महेंन्‍द्र सिंह लंबे समय से राज्य में इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे और संगठन की बैठकों, पार्टी के कार्यक्रमों में सक्र‍िय भूमिका में रहे हैं. 15 सितंबर को मुख्‍यमंत्री निवास में होने वाली भाजपा की बैठक में भी डॉ. महेंद्र सिंह मुख्‍यमंत्री मोहन यादव और अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मौजूद रहे.

पार्टी ने अब मध्‍य प्रदेश में संगठन को नई मजबूती देने के लिए त्रिपुरा के पूर्व मुख्‍यमंत्री बिप्‍लब कुमार देब को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं उनके साथ सह प्रभारी के रूप में रेखा वर्मा को निुयक्त किया गया है.

एमपी के 4 नेताओं को मिली दूसरे राज्य की जिम्मेदारी

भाजपा ने मध्‍य प्रदेश के प्रमुख नेताओं को भी दूसरे राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है. इस सूची में चार नेताओं को नए पद नियुक्त किया हैं. भाजपा ने मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर सीट से विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व में राज्य सरकार के मंत्री रहे अरविंद भदौरिया को आंध प्रदेश के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है.

पार्टी ने इसके साथ ही राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार को राजस्‍थान में सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया है. पार्टी ने खरगोन के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है. चूकिं गजेंद्र पटेल आदिवासी समुदाय से आते हैं और झारखंड में आदिवासी समुदाय का वर्चस्‍व अधिक है.

ये भी पढे़ं- BJP के प्रदेश प्रभारियों का ऐलान, स्मृत‍ि को छत्तीसगढ़ बिप्लब देव को MP की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

ज़रूर पढ़ें