MP Police Transfer: पुलिस विभाग में 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला, IPS अभिषेक सिर्रा बने बालाघाट CSP

MP Police Transfer: भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला किया गया है. IPS अभिषेक सिर्रा को बालाघाट का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
MP Police

एमपी पुलिस मुख्यालय

MP Police Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बुधवार (30 सितंबर) को बड़ा बदलाव किया गया. भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला किया गया. ट्रांसफर का आदेश गृह विभाग की ओर से जारी किया है. आदेश तक अपने पद और स्थान पर बने रहेंगे.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
IPS अभिषेक सिर्रा (आरआर- 24)सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपालनगर पुलिस अधीक्षक, बालाघाट
नितिन बघेल (डीडी-17)एसडीओपी लहार, भिंडएसडीओपी बड़ोनी, दतिया
हेमंत पांडे (डीडी-24)प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, जिला सिहोरएसडीओपी, गुना
दिव्या झारिया (डीडी- 24)प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, जिला भोपालएसडीओपी मूंदी, खंडवा
प्रतिमा जैन (डीडी- 24)प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, जिला सागरउप पुलिस अधीक्षक, JNPA, सागर
प्रवीण त्रिपाठी एसडीओपी बड़ोनी, दतियाएसडीओपी लहार, भिंड
गिरीश कुमार जेजुरकर सहायक पुलिस आयुक्त, अजाक नगरीय इंदौरउप पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मंदसौर
राम निवास यादवउप पुलिस अधीक्षक, ई-ओडब्ल्यू, भोपालपुलिस अधीक्षक, ई-ओडब्ल्यू, उज्जैन
वीरेंद्र सिंहसहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियरसहायक सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर

4 अधिकारियों का ट्रांसफर में बदलाव

नितिन बघेल का ट्रांसफर एसडीओपी लहार से संशोधित कर एसडीओपी बड़ोनी, दतिया किया गया है. 13 सितंबर को प्रवीण त्रिपाठी का ट्रांसफर एसडीओपी बड़ोनी, दतिया किया गया था, जिसे निरस्त करके एसडीओपी लहार किया गया. वहीं, 10 सितंबर को वीरेंद्र सिंह कुशवाह का स्थानांतरण गुना में सहायक सेनानी, 26वीं वाहिनी विसबल के तौर पर किया गया था. इसके संशोधित कर सहायक सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: भोपाल में पूर्व IAS राकेश अग्रवाल की हत्या कर घर को ब्लास्ट करना चाहता था हत्यारा! क्या था आरोपी का प्लान?

ज़रूर पढ़ें