प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 2047 पौधों का रोपण, पौधों से लिखित नमो उपवन बना आकर्षण का केंद्र

Seva Sankalp Abhiyan: आदिवासी ग्राम केकडिया में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधों से लिखित नमो उपवन आकर्षण का केंद्र रहा. वृक्षारोपण करने आए सभी ने वृक्षारोपण कर सेल्फी लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की.
Seva Sankalp Abhiyan

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पौधा रोपण

Seva Sankalp Abhiyan: नर्मदा पुत्र दादा गुरु की सानिध्य एवं विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर 2047 वृक्षों का रोपण किया गया. इस अवसर पर हजारों की संख्या छात्र-छात्राओं सहित आदिवासी ग्राम वासी उपस्थित रहे.

नमो उपवन बना आकर्षण का केंद्र

आदिवासी ग्राम केकडिया में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधों से लिखित नमो उपवन आकर्षण का केंद्र रहा. वृक्षारोपण करने आए सभी ने वृक्षारोपण कर सेल्फी लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया जा रहा है.

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण के भाव को समर्पित यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा. इसी तारतम्य में भोपाल की हुजूर विधानसभा में भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया जा रहा है. अभियान के शुभारंभ अवसर पर ‘नमो उपवन में 2047 वृक्षारोपण’ का वृहद आयोजन किया जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को समर्पित है.

दादा गुरु के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम

यह वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘पूज्य दादा गुरु भगवान’ के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा. विधायक रामेश्वर शर्मा की द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता पौधारोपण कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा और प्रकृति-संरक्षण के संकल्प के साथ मनाएंगे. कार्यक्रम का आयोजन आज प्रातः 10 बजे, केकड़िया स्थित नमो उपवन में किया गया.

सेवा भाव को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से प्रारंभ हो रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ आगामी एक माह तक हुजूर विधानसभा में विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ेगा. इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन सेवा, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित है. मोदी जी के जन्मदिवस पर हमारा संकल्प है कि उनके सेवा भाव को जनभागीदारी के माध्यम से धरातल पर उतारें.’

ये भी पढ़ें-76 साल के हुए PM मोदी, देशभर में दीपोत्सव की तैयारी! 1300 KM की बाइक यात्रा भी होगी शुरू

एक महीने तक होंगी सेवा गतिविधियां

प्रधानमंत्री जी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के माध्यम से प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाया है, उसी भावना को हम आगे बढ़ा रहे हैं. इसी दिशा में पूज्य दादा गुरु भगवान के पावन सान्निध्य में ‘नमो उपवन’ में 2047 पौधों का रोपण, विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश है.

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आगामी एक माह तक हुजूर विधानसभा में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. मोदी जी के जन्मदिवस पर हमारी यही कामना है कि उनके नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर और समर्थ भारत का संकल्प सिद्धि तक पहुंचे.

ज़रूर पढ़ें