हरदीप सिंह पुरी होंगे बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को होना है उपचुनाव
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
MP Rajya Sabha By-Election: भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. केंद्रीय चुनाव समिति ने पुरी के नाम पर मुहर लगाई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हो गई थी. इस पर अब उपचुनाव हो रहा है. 12 नवंबर को वोटिंग होगी. हरदीप सिंह का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है.
मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे हरदीप सिंह पुरी ◆ एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट #HardeepSinghPuri #Rajyasabha #BJP #MadhyaPradesh https://t.co/4AZPBiI9Sz
— Vistaar News (@VistaarNews) October 28, 2026
कौन हैं हरदीप सिंह पुरी?
हरदीप सिंह पुरी मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हैं. साल 2021 से ये मंत्री पद उनके पास है. इससे पहले वे केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री रह चुके हैं. राजनीति में कदम रखने से पहले वे राजनयिक रह चुके हैं. भारतीय विदेश सेवा (IFS) में रहते हुए उन्होंने कई पदों पर जिम्मेदारियां निभायी. वे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे. साल 2014 में वे बीजेपी में शामिल हुए.
MP की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव क्यों?
दरअसल, पूर्व सूचना प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने 13 अक्तूबर को मंत्री पद के साथ-साथ राज्यसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि वे साल 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के लिए जुटना चाहते हैं. ग्राउंड पर पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: MP की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव, 12 नवंबर को होगा मतदान, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद हुई खाली
धर्मेंद्र सिंह लोधी ने क्या कहा?
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने हरदीप सिंह पुरी को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को सिरे खारिज किया है. कहा कि कांग्रेस को हम लोग मानते नहीं है. उनके आरोप निराधार हैं. कांग्रेस के आरोपों का कोई जवाब नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनने पर मध्य प्रदेश को इससे फायदा मिलेगा. पेट्रोलियम के क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में भी फायदा मिलेगा.