सीहोर के कुबरेश्वर धाम में भिखारियों के साथ ठगी, 200 के नकली नोट देकर हजारों के चिल्लर समेटकर शातिर फरार

Kubreshwar Dham: सीहोर जिले प्रसिद्ध कुबरेश्वर धाम में भिखारियों से ठगी हुई है. यहां पर मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को अज्ञात युवक नकली नोट देकर उसने 8 से 10 हजार के चिल्लर ले गया.
Kubreshwar Dham

पीड़ित भिखारियों की तस्वीर

Kubreshwar Dham: सीहोर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के प्रसिद्ध कुबरेश्वर धाम में भिखारियों से ठगी हुई है. जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर के बार बैठकर भीख मांगकर गुजारा करने वाले वाल तीन-चार वृद्धों और दिव्यांगों के साथ एक अज्ञात बदमाश ने धोखाधड़ी की. इस आरोपी ने भिखारियों को 200-200 रुपये के नकली नोट दिए और इसके बदले करीब 8 से 10 हजार रुपये के चिल्लर लेकर भाग गया. ये घटना मंडी थाना क्षेत्र स्थित कुबरेश्वर मंदिर की बताई जा रही है.

ठगों ने प्लानिंग कर दिया ठगी को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक सोमवार को देर शाम कुछ अज्ञात लोग मंदिर पहुंचे और बाहर बैठे भिखारियों से बातचीत करने लगे. इसी बीच काला कोट पहने एक व्यक्ति ने कि उसकी पत्नी मंदिर में चिल्लर चढ़ाना चाहती हैं, इसलिए उसे छोटे सिक्कों की जरूरत है. यही बहाना बनाकार उसने भिखारियों को 200-200 के नकली नोट थमाएं और उनसे चिल्लर लेकर वहां से गायब हो गया. थोड़ी देर बाद जब पीड़ितों ने इन नोटों का उपयोग करने की कोशिश की, तो उन्हें पता चला कि नोट नकली हैं.

ग्रामीणों की प्रशासन से मांग

एक भिखारी ने बताया कि जब वह दुकानपर नाश्ता लेने पहुंचा तो दुकानदार ने बताया कि उसके पास जो 200 का नोट है वह नकली है. ये सुनकर पीड़िता के होश उड़ गए. पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने उनकी गरीबी का फायदा उठाया है. हालांकि पीड़ित भिखारियों ने अभी तक इस संबंध में किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं कराई है. इस घटना के बाद मीणों और श्रद्धालुओं ने मांग की है कि कुबरेश्वर धाम में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे और गरीबों को न्याय मिल सके.

ये भी पढे़ं- MP में 20.47 करोड़ के ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, PMLA कोर्ट में दायर की याचिका

ज़रूर पढ़ें