मीनाक्षी नटराजन को लेकर नामांकन के लिए निकले जीतू पटवारी, खुद ड्राइव कर रहे थे कार, बोले- एमपी कांग्रेस एकजुट

MP News: जीतू पटवारी ने कहा कि यह लड़ाई मध्य प्रदेश के लोकतंत्र की लड़ाई है, और हर हालात में कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा जाएगा.
Jitu Patwari

जीतू पटवारी

MP News: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने आज यानी कि 8 जून को नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद रहे. उनका मुकाबला बीजेपी के महेश केवट से है.

बीजेपी ने लास्ट मोमेंट पर तीसरे उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही इस चुनाव को दिलचस्प बना द‍िया है. कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता अपने-अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए मैदान में उतर गए हैं. अब देखना होगा कि कांग्रेस अपनी यह सीट बचा पाती है या नहीं.

खास बात यह रही कि प्रदेश कांंग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी खुद कार ड्राइव कर उनका नामांकन दाख‍िल कराने पहुंंचे. इस पूरे घटनाक्रम को इस बात से जोड़कर भी देखा जा रहा है कि कांग्रेस बताना चाह रही है कि उसके खेमे में सब कुछ ठीक हे.

कांग्रेस का प्रत्याशी राज्ससभा जाएगा – जीतू पटवारी

नामांकन के दौरान मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष जीतू पटवारी खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे. इस दौरान जीतू पटवारी ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. जीतू पटवारी ने कहा कि यह लड़ाई मध्य प्रदेश के लोकतंत्र की लड़ाई है, और हर हालात में कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा जाएगा.

उन्‍होंने आगे कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आह्वान कर रहे हैं कि देश बचाना है, देश संकट में है, दूसरी तरफ भाजपा विधायकों खरीद-फरोख्त में लगी है. जीतू पटवारी ने आगे कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रहे हैं. मध्य प्रदेश, कांग्रेस एकजुट है, कांग्रेस का प्रत्याशी 500% राज्यसभा जाएगा.

मीनाक्षी नटराजन ने किया नामांकन दाखिल

राज्यसभा की तीसरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनके साथ नेता प्रत‍िपक्ष उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, जयवर्धन सिंह साहित कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहे.

नामांकन के समय मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि ये संविधान की लड़ाई है. चुनाव में बाबा साहब और बापू की जीत होगी. उन्‍होंने कहा कि हम सभी तरह से लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है और जीतेंगे भी. पार्टी के सभी विधायक हमारे साथ है. नटराजन ने कहा कि इस विचारधारा की लड़ाई में गोडसे के विचारों की हार होगी और गांधी के विचारों की जीत होगी.

वहीं कांग्रेस विधायकों की शिफ्टिंग को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि ये केवल अफवाह है. पार्टी के सभी विधायक हमारे और हाई कमान के संपर्क में हैं. कांग्रेस के सभी विधायकों के आपसी संबंध अच्‍छे हैं, फिर चाहे दिग्विजय सिहं हो या कमलनाथ हो, सभी नेता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया, कहा- गोडसे की नहीं, गांधी की विचारधारा जीतेगी

ज़रूर पढ़ें