MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया, कहा- गोडसे की नहीं, गांधी की विचारधारा जीतेगी

मीनाक्षी ने आगे कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कथनी और करनी को उजागर किया है. 10 विधायक कम थे फिर भी प्रत्याशी उतार दिया. भारतीय जनता पार्टी ने तीसरा प्रत्याशी उतारा है. संवैधानिक मूल्यों के आधार पर भारत का भविष्य तय होगा.'
Meenakshi Natarajan filed nomination for Rajya Sabha on behalf of Congress.

कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा के लिए मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया.

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए लड़ाई दिलचस्प हो चली है. बीजेपी ने तीसरी सीट के लिए अपना प्रत्याशी उतार दिया है. वहीं इस बीच कांग्रेस की तरफ से मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, जयवर्धन सिंह समेत तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहे. इस मौके पर मीनाक्षी ने कहा कि ये संविधान की लड़ाई है. बाबा साहब और बापू की जीत होगी.

‘गोडसे की विचारधारा की हार होगी’

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने कहा, ‘कांग्रेस लड़ेगी, हम तरह से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं और जीतेंगे. सारे विधायक हमारे साथ हैं और साथ जा रहे हैं. इस लड़ाई में गोडसे की विचारधारा की हार होगी और गांधी की विचारधारा की जीत होगी.’

’10 विधायक कम थे फिर भी प्रत्याशी उतार दिया’

मीनाक्षी ने आगे कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कथनी और करनी को उजागर किया है. 10 विधायक कम थे फिर भी प्रत्याशी उतार दिया. भारतीय जनता पार्टी ने तीसरा प्रत्याशी उतारा है. संवैधानिक मूल्यों के आधार पर भारत का भविष्य तय होगा. इन मूल्यों के लिए गांधी जी ने शहादत दी. ये लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं है. ये कांग्रेस की लड़ाई है. ये गरिमामय राजनीति की लड़ाई है. भाजपा सुचिता की बात करती थी और जिस तरह से कर रही है, इससे उनकी नीयत साफ तौर पर पता चलती है.

विधायकों को भोपाल के बाहर शिफ्ट करने और क्रॉस वोटिंग के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि ये सिर्फ अफवाह है. हमारे सभी विधायक संपर्क में है. हाई कमान के संपर्क में हैं. कांग्रेस के सभी विधायकों के आपसी संबंध हैं. चाहें दिग्विजय सिंह हों, कमलनाथ हों सभी वरिष्ठ नेता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं.

‘भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त कर रही’

वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, ‘बीजेपी का चरित्र सामने आया है. केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद तीसरा कैंडिडेट उतार दिया. एक तरफ प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि देश में आर्थिक संकट है. वो बचत करने की गुहार लगा रहे हैं. दूसरी तरफ पार्टी तीसरा प्रत्याशी उतारकर विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी हुई है. 10 विधायक कम होने के बावजूद तीसरा प्रत्याशी उतारना लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है.’

ये भी पढे़ं: मीनाक्षी-महेश के बीच टक्‍कर! कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, नंबर गेम बनेगा मुसीबत? क्‍या कहते हैं समीकरण

ज़रूर पढ़ें