हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मध्य प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद को मिली जगह

Vivek Sagar Prasad: मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी और एमपी हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में किया गया है.
Vivek Sagar Prasad

विवेक सागर प्रसाद

Vivek Sagar Prasad: मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी और एमपी हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में किया गया है. उनके चयन से न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर है. विवेक एक बाद फिर टीम इंडिया में मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे.

कौन हैं विवेक सागर प्रसाद?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद, अपनी मिडफील्ड स्किल के लिए जाने जाते हैं और वह दो बार ओलंपिक पदक जीत चुके हैं. विवेक ने कम उम्र में ही भारतीय हॉकी में अपनी लग पहचान बना ली है. वह लंबे समय से भारतीय टीम के अहम मिडफील्डर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IND VS ZIM:’डर को मारो गोली…,’ जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम को दिया साफ संदेश

सीनियर खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करेंगे, जबकि मनप्रीत सिंह भी टीम का हिस्सा हैं. आगामी वर्ल्ड कप के लिए मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने सीनियर और युवा खिलाड़ियों के संतुलित संयोजन के साथ वर्ल्ड कप में उतरने का फैसला किया है.

भारत का पहला मैच कब?

आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है. भारतीय टीम 15 अगस्त को अपना पहला मैच वेल्स के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 17 अगस्त को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा. इसके बाद 19 अगस्त को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. बता दें, ये टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त के तक बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा.

ज़रूर पढ़ें