MP Weather: एमपी के पूर्वी और उत्तरी हिस्‍से में मानसून एक्टिव, 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्‍य प्रदेश में मानसून का दौर जारी है. प्रदेशभर के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है.
MP Weather Today

मध्यप्रदेश का मौसम

MP Weather Update: मध्‍य प्रदेश में मानसून का दौर जारी है. प्रदेशभर के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्‍से के 17 जिलों में गुरुवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार सागर, रीवा और शहडोल संभाग में आने वाले जिलों में मानसूनी सिस्‍टम एक्टिव रहेगा.

इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर में भारी बारिश वाले जिलों की श्रेणी में शामिल हैं. इन जिलों में अगले 24 घंटे में ढाई से चार इंच तक पानी गिर सकता है.

कई जिलों में हल्‍की बारिश

वहीं, विभाग ने कहीं हल्‍की तो कही तेज बारिश के असार जताए हैं. इन जिलों में भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिंगरौली और मैहर शामिल हैं.

मौसम विभाग ने प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चलने का अनुमान लगाया है. विभाग ने लोगों को यात्रा के दौरान पूरी तरह से सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि अनावश्‍यक यात्रा को टाल दें.

IMD ने आम नागरिकों को सलाह भी दी है

  • विभाग ने कहा कि गरज-चमक के समय घर में ही रहे, किसी भी कारणवश बाहर जाना हो तो पेड़ो या फिर बिजली के खंभों से दूरी बनाए उनकी शरण न लें.
  • भारी बारिश के दौरान यदि बिजली गिरने का खतरा हो तो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्‍लग निकाल दें.
  • आंधी-तुफान के दौरान खुले मैदानों में काम करने से बचें और पेड़ों, बिजली के तारों वाली निर्माण स्‍थलों से दूर रहें.
  • वाहन चलाते समय स्‍पीड हल्‍की रखें और स्‍टीयरिंग पर मजबूत पकड़ बनाए रखें.
  • विभाग ने कहा कि किसी भी कंक्रीट की दीवार का सहारा लेने या फिर कंक्रीट के फर्श पर लेटने से खुद को बचाएं.

ये भी पढे़ं- MP Weather: एमपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

ज़रूर पढ़ें