भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा, कांग्रेस विधायक आतिफ अकील हुए शामिल

Bhopal News: यह रैली राष्ट्रभक्ति की भावना से निकाली गई, जिसमें आजादी के जश्न के अलग-अलग रंग देखने को मिले. बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर इस रैली में शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति गानों पर झूमते हुए दिखाई दिए.
tiranga yatra congress mla atif aqueel Bhopal talkies square to emami gate

कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने निकाली तिरंगा यात्रा

Bhopal News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा का आयोजन भोपाल उत्तर विधायक आतिफ अकील ने किया. विशाल रैली भोपाल टॉकीज चौराहे से इमामी गेट तक निकाली गई. इस मौके पर सर्वधर्म समभाव का संदेश देने सभी धर्मों के धर्म गुरूओं की मौजूदगी रही. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. वही, जंतर मंतर प्रोटेस्ट से वायरल हुए जुनैद भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

यह रैली राष्ट्रभक्ति की भावना से निकाली गई, जिसमें आजादी के जश्न के अलग-अलग रंग देखने को मिले. बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर इस रैली में शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति गानों पर झूमते हुए दिखाई दिए. भारत माता की जयकारे के साथ अलग-अलग झांकियां भी निकाली गई.

ये भी पढ़ें: Bhopal: स्वतंत्रता दिवस पर एमपी के इन 47 पुलिस अफसरों को किया गया सम्मानित, CM मोहन यादव ने पहनाए मेडल

आतिफ अकील ने क्या कहा?

कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने रैली के बारे में कहा कि पैगाम-ए-मोहब्बत रैली का ये 33वां वर्ष है. मेरे वालिद आरिफ अकील ने इस रैली की शुरुआत की थी. धर्म से मोहब्बत करने वाले, जो चाहते हैं कि हिंदुस्तान जुड़कर रहे, गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदु, मुस्लिम, सिख, इसाई एक साथ रहे. एक साथ थाली में खाना खाने वाले लोग हैं. उन्होंने आगे कहा कि भोपाल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में पैगाम-ए-मोहब्बत फैल जाए, इसकी मुहिम चलाते हैं. हमें सभी की मदद मिलती है और हर साल इसे हर्षोल्लास से मनाते हैं.

ज़रूर पढ़ें