Shivraj Singh Chouhan Mother Death: शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

Shivraj Singh Mother Demise: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का आज उपचार एम्स में चल रहा था. जिसके बाद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, काशी बाई बीमार चल रही थीं.
Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई के निधन की दुखद खबर सामने आ रही है. उनके निधन से परिवार में शौक का माहौल है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, काशी बाई का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे उनके पैतृक ग्राम जैत, सीहोर में किया जाएगा.

एम्स में ली अंतिम सांस

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का आज उपचार एम्स में चल रहा था. जिसके बाद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, काशी बाई बीमार चल रही थीं.

सीहोर में होगा अंतिम संस्कार

स्वर्गीय काशी बाई के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 11 से 12 बजे तक भोपाल स्थित उनके छोटे भाई वरुण सिंह चौहान के निवास 9-बी साकेत नगर में रखा जाएगा. यहां पर परिवार के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे. अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे ग्राम जैत, जिला सीहोर में किया जाएगा.

खबर अपडेट की जा रही है…

ज़रूर पढ़ें