कौन हैं जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे? बने MP हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश, गुजरात HC के रह चुके हैं जज

Justice Alpesh Yashwant Kogje: 30वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेने के बाद जस्टिस अल्‍पेश यशवंत मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के स्‍थायी मुख्‍य न्‍यायाधीश बन गए हैं.
Chief Justice of the MP High Court, Justice Alpesh Yeshwant Kogje

MP हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे

MP High Court Chief Justice: जस्टिस अल्‍पेश यशवंत ने मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश के पद की शपथ ले ली है. आज राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने उन्‍हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्‍यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे. 30वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेने के बाद जस्टिस अल्‍पेश यशवंत मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के स्‍थायी मुख्‍य न्‍यायाधीश बन गए हैं.

1 जुन 2026 को 29वें चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के जाने के बाद 2 जून 2026 से अब तक जस्टिस विवेक रूसिया एक्टिंग चीफ जस्टिस (कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश) के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पदभार संभालने वाले जस्टिस अल्‍पेश यशवंत कोगजे ने आज से करीब 33 साल पहले वकालत शुरू की थी. अब वे एमपी में बड़ी जिम्मेदारी के संभालने जा रहे हैं. 10 सितंबर का दिन न्‍याय‍िक इतिहास में अब नए अध्‍याय के रूप में दर्ज हो चुका है.

11 सिंतबर को हाई कोर्ट में करेगे प्रदभार ग्रहण

शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस अल्‍पेश यशवंत कोगजे सड़क मार्ग से जबलपुर हाई कोर्ट के लिए रवाना होंगे. वे 11 सितंबर को आधिकारिक तौर पर हाई कोर्ट में पदभार ग्रहण करेंगे. इस मौके पर उनके स्‍वागत के लिए समारोह भी आयोजित किया जाएगा. जबलपुर हाई कोर्ट में 11 सिंतबर की सुबह 10:30 बजे कोर्ट रूम नंबर-1 में उनका स्‍वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता, बार एसोसिएशन के पद‍ाधिकारी और हाई कोर्ट के सभी न्‍यायधीश मौजूद रहेंगे. बता दें कि पिछले 3 महीने ने एमपी में कोई स्‍थायी मुख्‍य न्‍यायाधीश नहीं थे.

33 साल पहले शुरू हुआ कानूनी सफर

जस्टिस अल्‍पेश यशवंत कोगजे ने आज से करीब 33 साल पहले कानूनी सफर की शुरूआत की थी. साल 1993 में उन्‍होंने पहली बार अपनी वकालत की प्रेक्टिस शुरू की थी. जस्टिस यशवंत कोगजे आपराधिक मामलों के सबसे अच्‍छे जानकार माने जाते हैं. उन्‍होंने अपने पेचीदा मामलों को हाल करके अपना कानूनी ज्ञान, तर्क हासिल किया और कोर्ट में कामयाबी पाई.

गुजरात हाई कोर्ट में संभाली वरिष्ठ न्‍यायाधीश की जिम्मेदारी

जस्टिस अल्‍पेश यशवंत कोगजे ने अपनी वकालत के दौरान गुजरात सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी की थी. उन्‍होंने साल 2002 में हुए गुजरात दंगों में इस संवेदनशील मामले में गुजरात सरकार का पक्ष रखा था. जस्टिस अल्‍पेश यशवंत कोगजे ने बाद में गुजरात हाई कोर्ट में वरिष्ठ न्‍यायाधीश की जिम्मेदारी भी संभाली थी.

ये भी पढे़ं- Jabalpur: एमपी हाई कोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र को भेजा इस नाम का प्रस्ताव

ज़रूर पढ़ें